Jamshedpur/Ranchi. राजधानी रांची में दो आपराधिक गिरोहों से जुड़े 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन पिस्तौल बरामद की गयी हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर के मुताबिक आरोपी की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है. एक गुप्त सूचना के बाद सूर्य मंदिर के पास से आरोपी दशरथ को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमने उसके पास से कारतूस से भरी हुई एक पिस्तौल बरामद की. उसके बैग की तलाशी लेने पर दो और…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंकू सेठ गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि ये अपराधी जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. 23 अक्टूबर को गोविन्दपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक नया रोड के पास जंगल में जुटे हैं और किसी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का…
Mumbai. कई विज्ञापनों के लिए लोकप्रिय और यादगार स्लोगन लिखने वाले विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. वह 70 साल के थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों.. निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने पांडे के निधन पर दुख जताया. माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 2014 के चुनाव प्रचार में पांडे ने अहम भूमिका निभाई थी. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पीयूष पांडे जी की रचनात्मक प्रतिभा को हर किसी ने सराहा. उन्होंने विज्ञापन और संचार की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान दिया. मैं वर्षों में उनके साथ हुई बातचीत…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्बे समय बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है. इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा. मौके पर खेलमंत्री…
Chandi. चांडिल डैम में शुक्रवार की सुबह अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला. डैम के बीचों-बीच भगवान भोलेनाथ की एक प्राचीन शिवमूर्ति अचानक प्रकट हो गयी जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. लोग दूर-दूर से इस चमत्कारी दृश्य को देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जा रही है. कहा जाता है कि चांडिल डैम के निर्माण से पहले यहां एक प्राचीन शिव मंदिर था, जो डैम के जलाशय के अंदर जलमग्न हो गया था. वर्षों बाद, जलस्तर घटने के कारण यह…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत कोल्हान के तीनों जिलों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी. विभाग के अनुसार राज्य के मध्यवर्ती जिले रांची खूंटी, गुमला, हजारीबाग, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और उत्तर पश्चिम जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी बारिश की संभावना है. इन जिलों में सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है. शुक्रवार को मौसम साफ रहा और सुबह में हल्की ठंड का एहसास हुआ. जमशेदपुर में 33.8 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से इतवारी एक्सप्रेस शनिवार 25 अक्तूबर को रद्द रहेगी, जबकि, 28 अक्तूबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 नवंबर और 2, 6, 9, 13, 16 दिसंबर को अपडाउन में रद्द रहेगी. चाकुलिया, पुरुलिया और खड़गपुर की तीन मेमू ट्रेनें भी 27 तक रद्द करने का आदेश है. दूसरी ओर चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण ही नवंबर में शालीमार उदयपुर और शालीमार भुज के अलावा कुर्ला एक्सप्रेस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस एवं अन्य कई ट्रेन रद्द रहेगी.
New Delhi. बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसे टाटा स्टील से कोक ओवन बैटरी बनाने का ठेका भी मिला है. इसके अलावा ओडिशा में अपनी आगामी परियोजना के लिए हिंडाल्को से एल्युमीनियम स्मेल्टर स्थापित करने का ठेका मिला है. इसके लार्सन एंड टुब्रो के खनिज एवं धातु व्यवसाय खंड द्वारा दोनों ठेके प्राप्त किए गए हैं. ये ठेके हाल ही में भारत में इस खंड द्वारा प्राप्त कई ठेकों का हिस्सा हैं. बीएसई को दी गई सूचना में एलएंडटी ने कहा कि उसे हिंडाल्को से ओडिशा में अपनी आगामी ग्रीनफील्ड…
New Delhi. घरेलू इस्पात की कीमतें पांच साल के निचले स्तर पर आ गई हैं और 47,000-48,000 रुपये प्रति टन के दायरे में कारोबार कर रही हैं. बढ़ते आयात सहित कई कारकों के कारण कीमतें प्रभावित हुई हैं. परामर्श सेवाएं देने वाली बिगमिंट के बाजार आंकड़ों के अनुसार, थोक बाजार में हॉट रोल्ड कॉइल (एचआरसी) की कीमतें 47,150 रुपये प्रति टन के आसपास जबकि री-बार (टीएमटी) की कीमतें 46,500-47,000 रुपये प्रति टन के दायरे में हैं. पिछली बार कीमतें इस स्तर पर 2020 में थीं, जब वैश्विक महामारी की मंदी के बीच एचआरसी 46,000 रुपये प्रति टन के स्तर पर…
Samastipur. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में ‘कुप्रशासन फैलाने वाले व्यक्ति’ ने पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ाया और अब बेटे-बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं. जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को समर्थन देने का आह्वान किया और कहा कि बिहार नरेन्द्र मोदी सरकार की मदद से तेजी से प्रगति कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी जनसभा…
