Patna. पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव अब तक पिता लालू प्रसाद की छाया से बाहर नहीं निकल पाए हैं. हसनपुर के विधायक तेज प्रताप ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित किए जाने के बाद जनशक्ति जनता दल का गठन कर लिया था. समर्थकों द्वारा तेजस्वी को ‘जननायक’ कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ‘जननायक’ की उपाधि राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों से जुड़ी है. तेज प्रताप ने कहा, लालू प्रसाद भी इस उपाधि के योग्य हैं, लेकिन तेजस्वी की पहचान…
Author: News Desk
Ranchi. रांची में शनिवार शाम एक चलती बस में आग लग गयी, हालांकि इस घटना में 40 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची-लोहरदगा राजमार्ग पर उस समय हुई जब बस राज्य की राजधानी से चतरा की ओर जा रही थी. मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया, बस में लगभग 45 यात्री सवार थे और मांडर बाजार के पास अचानक बस में आग लग गई. उन्होंने बताया, गनीमत रही कि बस को समय पर रोक लिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दमकल की एक…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि यह ‘‘हमारे जीवन में शुद्धता, श्रद्धा, संयम, समर्पण, संकल्प, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता’’ का अद्भुत संदेश देता है. यह पर्व शनिवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हो गया. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘छठी मइया एवं भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है कि सभी व्रतियों और परिजनों को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें. यह पर्व हमारे राज्य और देश में खुशहाली, सद्भाव और नयी ऊर्जा का संचार करे। जय छठी मइया!! जय भगवान भास्कर!’’
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा और सोनारी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों पर महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्था संबंधी सभी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण का आरंभ कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से हुआ, जिसके बाद श्री राय रामजनम नगर, सतीघाट, सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट और एलएंडटी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों तक पहुंचे. उन्होंने प्रत्येक स्थल पर की जा रही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति देखी, जहां भी खामियां नजर आईं, वहां तत्काल सुधार करने का निर्देश जमशेदपुर अक्षेस…
Ranchi. घाटशिला उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है. यहां चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दल महिला मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां उनकी संख्या पुरुषों से लगभग पांच प्रतिशत अधिक है. घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र में 2,56,252 मतदाताओं में से 1,31,180 महिलाएं और 1,25,078 पुरुष हैं. राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अपनी सबसे लोकप्रिय पहल ‘मंईयां सम्मान योजना’ पर भरोसा कर रहा है. वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के साथ महिलाओं का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है और राज्य में ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं’…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी-कदमा लिंक रोड पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टहल रहे लोगों और खड़ी गाड़ियों से जा टकराया. हादसे में एक महिला घायल हो गयी. जबकि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा.कार में कुछ पुलिसकर्मी सवार थे. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रोज की तरह लोग सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही पुलिस की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और फुटपाथ पर चढ़ गई. इससे एक महिला गिरकर घायल हो गई. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही कदमा…
Chaibasa.चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की एक लापरवाही के चलते पांच बच्चों की जिंदगी पर संकट छा गया. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा के सरकारी अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद पांच बच्चे HIV पॉजिटिव हो गए. इन पांच बच्चों में से एक सात साल का बच्चा थैलेसीमिया पीड़ित है. घटना सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. झारखंड सरकार ने पहला मामला सामने आते ही तुरंत हरकत में आते हुए रांची से पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम भेजी, जिन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की और चार और केसों की…
Jamshedpur. मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. लकड़ी, गद्दे, कपड़े और फर्नीचर की दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. राहत की बात…
Ranchi.एनटीपीसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि पतरातू परियोजना में 800 मेगावाट इकाई का परीक्षण संचालन पूरा होने के साथ उसकी स्थापित क्षमता बढ़कर 84,849 मेगावाट हो गई है. एनटीपीसी ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी पतरातू बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड ने यूनिट-1 (800 मेगावाट) का परीक्षण संचालन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. कंपनी ने कहा, ‘पतरातू बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, चरण-1 (3×800 मेगावाट) की इकाई-1 (800 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक परीक्षण संचालन पूरा कर लिया है और 16 अक्टूबर से एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता में शामिल हो गई है. इसके…
West singhbhum:लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी गुवा में पूरे जोरों पर है.छठव्रतियों और उनके परिवारों ने कुसुम घाट समेत अन्य छठ घाटों की घेराबंदी कर सफाई अभियान शुरू कर दिया है. श्रद्धालुओं ने पत्थर रखकर छठ करने के लिए स्थान निर्धारित किए और घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित की, ताकि व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो समाजसेवियों की ओर से घाटों और सड़कों पर लाइट की व्यवस्था की जा रही है, जिससे शाम और सुबह अर्घ्य के समय पर्याप्त रोशनी बनी रहे. रविवार शाम 7 बजे खरना पूजा के बाद लोग प्रसाद स्वरूप…
