Author: News Desk

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के देवांबीर गांव के टेपासाई टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रात को शौच के लिए घर से बाहर निकले ग्रामीण सिमोन तिर्की (56) को अगवा कर लिया गया. इसके बाद दिन भर कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की गई और दिन में चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घसीटते हुए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.घटना की सूचना मिलते ही सोनुवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. हत्या के आरोप में तीन-चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा…

Read More

Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बनने वाले आगामी चक्रवात के प्रभाव के तहत 29-30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 29 और 30 अक्टूबर को सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम के लिए भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने को बताया, “आगामी चक्रवात के प्रभाव से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर रविवार को तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि गठबंधन के सत्ता में आने पर इस अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है तो वक्फ (संशोधन) अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने मुस्लिम बहुल कटिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कभी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता…

Read More

Medninagar.झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य में जंगली भैंसा (बाइसन) की घटती संख्या के बीच, मध्यप्रदेश से इस जानवर को लाकर बसाने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई है. एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभयारण्य में इनकी संख्या बढ़ाने के लिए कम से कम 50 मादा ‘बाइसन’ को लाने की योजना है. अभयारण्य में जंगली भैंसा के हालिया सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में कुल 68 जंगली भैंसा हैं, जिनमें 33 मादा, 25 नर और 10 कटड़ा शामिल हैं, जिनकी उम्र 1.5 वर्ष से 4 वर्ष के बीच है. इनमें से…

Read More

Chaibasa.चाईबासा सदर अस्पताल में रविवार को इलाजरत मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई है. घटना मेल वार्ड की बताई जा रही है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रधान होनहागा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. इसी दौरान अचानक उन्होंने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर मेघनाथ मंडल पुलिस बल के…

Read More

Chaibasa.चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की एक लापरवाही के चलते खून चढ़ाने के बाद पांच बच्चे HIV पॉजिटिव हो गए. इन पांच बच्चों में से एक सात साल का बच्चा थैलेसीमिया पीड़ित है. घटना सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. अब इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है. पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में 12 साल की एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जगन्नाथपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कथित घटना उस समय हुई, जब लड़की एक स्थानीय मेले में शामिल होने के बाद तड़के करीब तीन बजे घर लौट रही थी. जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी राफेल मुर्मू ने बताया कि पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. मुर्मू ने बताया कि गिरफ्तार…

Read More

Ghatsila.झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) के भीतर हुए हालिया घटनाक्रम का 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह सीट झामुमो विधायक और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जिनका 15 अगस्त को नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. सोरेन झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष भी थे. पार्टी ने उपचुनाव के लिए उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को अपना…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को आवश्यक निर्देश दिए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि उपचुनाव की तैयारी में पारदर्शिता और पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान यह अनिवार्य किया है कि सभी पीठासीन पदाधिकारी मतदान का ‘मॉक ड्रिल’ करें. इस ड्रिल में कम से कम 100 वोट डालकर उनके वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया जाना है. सीईओ ने इस संबंध में प्रमाण पत्र…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सीतारामडेरा और सरायकेला खरसावां जिले के कपाली  से एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर एवं तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जमशेदपुर के के सीतारामडेरा पुलिस थाने क्षेत्र के तहत आने वाले एक इलाके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, कारतूस, एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली पुलिस चौकी क्षेत्र से एक मादक…

Read More