Devghar. देवघर पुलिस ने सोमवार को बिहार के वैशाली जिले से 11 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 22 सितंबर को हुई मधुपुर बैंक डकैती कांड का खुलासा करने का दावा किया. देवघर के एसपी सौरभ कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वैशाली निवासी 11 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मास्क, दो एटीएम, 5.5 लाख रुपये नकद, एक कार और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. एसपी ने कहा,छह अपराधियों ने 22 सितंबर को…
Author: News Desk
Simdega. सिमडेगा जिले में एक तालाब में तीन बच्चियों के शव बहते हुए मिले. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना बानो थाना क्षेत्र के निमतूर गांव में हुई. पुलिस को संदेह है कि पांच से सात साल की उम्र की बच्चियां तालाब में उतरीं और डूब गईं. बानो थाने के प्रभारी मानव मयंक ने बताया कि रविवार देर शाम तालाब से शव बरामद किए गए. उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चियों की मौत डूबने से हुई है. घटना का वास्तविक कारण पूरी जांच और पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा. मृतकों की पहचान प्रेमिका कुमारी…
Bhuvneshwar.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के अपने बुलेटिन में कहा, ‘बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ पिछले तीन घंटों के दौरान 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा और 26-27 अक्टूबर की दरम्यानी रात ढाई बजे चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 600 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 680 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 710 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से 790 किमी पश्चिम में और गोपालपुर (ओडिशा) से 850 किमी दक्षिण में केंद्रित था. आईएमडी ने कहा, ‘अगले 12 घंटों के दौरान…
Mumbai. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272.7 अंक चढ़कर 84,484.58 अंक पर और एनएसई निफ्टी 88.55 अंक की बढ़त के साथ 25,883.70 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी प्रमुख के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225,…
Ranchi. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों को स्थानीय ब्लड बैंक में रक्त चढ़ाए जाने के बाद उनके एचआईवी से संक्रमित होने से जुड़े मामले से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हड़कंप है. इस नये मामले ने पूरे जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर दिया है. हर बार ऐसा ही होता है. घटना घटित होने के बाद ही स्वास्थ्य व्यवस्था जागती है. और अब धड़ाधड़ कार्रवाई चल रही है. हेमंत सरकार ने चाईबासा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों को रविवार को निलंबित कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पहुंचे, जहां उन्होंने छठ पूजा के तहत होने वाले ‘खरना’ प्रसाद ग्रहण किया. ‘खरना’ के बाद श्रद्धालु 36 घंटे के कठिन उपवास की शुरुआत करते हैं. चिराग ने अपने श्रीकृष्ण पुरी स्थित आवास पर पहुंचे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरे घर पधारकर ‘खरना प्रसाद’ ग्रहण करने के लिए धन्यवाद. मेरे परिवार और मुझे आपके द्वारा व्यक्त की गई शुभकामनाओं के लिए आभार. सोशल…
Latehar. भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी सदस्य व 15 लाख रुपए का इनामी नक्सली रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कमांडर रवींद्र गंझू की पत्नी को आपराधिक गतिविधि में लिप्त रहने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लातेहार और लोहरदगा में आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत दर्ज कई मामलों में वांछित ललिता देवी को जोबांग इलाके से गिरफ्तार किया गया. लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने कहा, ‘न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद…
Dhanbad. धनबाद जिले में रविवार को एक कोयला खदान की दीवार ढहकर तेल टैंकर पर गिर गई, जिससे निजी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पुटकी थाना क्षेत्र के खनन क्षेत्र में उस समय हुई, जब खदान की एक तरफ की दीवार ढह गई और मलबा टैंकर पर गिर गया. पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया, ‘तेल टैंकर खनन मशीनों में तेल भरने के लिए खदान में गया था, तभी खदान की एक तरफ की दीवार ढह गई…
Saraikela. सरायकेला थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव का है, जहां ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए पशु तस्करी का प्रयास विफल कर दिया. पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात एक वाहन में तस्कर अवैध रूप से तीन बैलों को लेकर जा रहे थे. संदेह होने पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और बैलों को मुक्त करा लिया. इस दौरान तस्कर अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने में कामयाब रहे. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने सभी मवेशियों को कब्जे…
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में छठ पूजा के मौके पर रविवार को सोन नदी में स्नान करने गये तीन लोग लापता हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इनमें से दो लोग बिहार से हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के निकट उस समय हुई जब छह लोग नदी में स्नान करने गये थे और उनमें से तीन लोग तेज बहाव में बह गए. हुसैनाबाद के थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि तीन अन्य तैरकर किनारे पहुंच गए। उन्होंने बताया कि लापता लोगों का पता…
