Author: News Desk

New Delhi. मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मियों के वेतन और अन्य लाभों में बदलावों की जांच और सिफारिश करने के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी. कैबिनेट ने मंगलवार को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के संदर्भ की शर्तों को मंजूरी दे दी. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे. सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आठवां वेतन आयोग 18 महीने के भीतर सिफारिशें प्रस्तुत करेगा, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में सोमवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बारीडीह हाई स्कूल के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते…

Read More

Jamshedpur. छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज सोनारी दुमुहानी घठ घाट पर धर्मपत्नी सुधा गुप्ता एवं पुत्र मयंक गुप्ता के साथ डूबते सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया. उन्होंने शहर के विभिन्न नदियों एवं तालाबों पर पहुँचकर श्रद्धापूर्वक अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और समस्त व्रतियों एवं नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की. इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा, छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की गहराई और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है. सूर्य देव और छठी मइया से प्रार्थना है कि वे सबको स्वस्थ जीवन और नई ऊर्जा…

Read More

Jamshedpur. छठ पूजा के समापन के दिन मंगलवार को जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के विभिन्न घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लाखों श्रद्धालु उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ देने के लिए सुबह से ही नदियों और अन्य जलाशयों के किनारे एकत्र हुए. इस दौरान भक्ति गीत बजाए गए और पटाखे जलाए गए. एक अधिकारी ने बताया कि डूबने की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर राज्य में यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. जमशेदपुर में महापर्व छठ पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. तड़के सुबह शहर के विभिन्न छठ घाटों पर भारी…

Read More

Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया. थाई भाषा में ‘मोंथा’ का अर्थ सुगंधित फूल होता है. तूफान सुबह साढ़े पांच बजे मछलीपत्तनम से 190 किमी दक्षिण-पूर्व में, काकीनाडा से 270 किमी दक्षिण-पूर्व में तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 340 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था.…

Read More

Mumbai.फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 125.93 अंक चढ़कर 84,904.77 अंक पर और एनएसई निफ्टी 39.8 अंक की बढ़त के साथ 26,005.85 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और मारुति के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. हालांकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण…

Read More

Chandil. सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के पथरदीह बिस्वास भटा के सामने सुवर्णरखा नदी में सोमवार शाम छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जब अर्ध देने के लिए पहुंचे एक बच्चे को पानी में डूबते देखकर दो लोग उसे बचाने के लिए कूद गए, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों ही डूब गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे को डूबते देख मौके पर मौजूद दो लोग तुरंत मदद के लिए पानी में कूद गए, लेकिन अवैध बालू उठाव के कारण नदी में बने गहरे गड्डों के कारण तीनों गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए. घटना की सूचना मिलते…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में छठ पर्व की धूम है. लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य (पहला अर्घ्य संध्या) आज शाम को दिया गया. श्रद्धालु बड़ी संख्या में नदी घाटों पर पहुंचे. जमशेदपुर के सूर्य मंदिर, स्वर्णरखा समेत अन्य नदी और तालाब घाट पर दोपहर बाद से ही महिलाएं दौरा और पूजा सामग्री लेकर पहुंच रही थीं. जैसे-जैसे दिन ढल रहा है, घाटों पर भीड़ और तेज़ी से बढ़ती गयी. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे. स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट सहित शहर के सभी प्रमुख घाटों पर…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से हो रही चोरी और छिनतई पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों में हरहरगुटु, बरौदाघाट बागबेड़ा निवासी अंकित यादव और बलदेव बस्ती, जुगसलाई निवासी सागरनाथ शामिल हैं. घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे की है. जेआरडी टाटा मेन गेट के पास मोदी पार्क के पीछे रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध हालत में दो युवकों को दो अलग-अलग बाइक के साथ पकड़ा. इनमें से एक बाइक ग्रे-काले रंग की बिना नंबर प्लेट थी, जबकि…

Read More

Jamshedpur.सिदगोड़ा क्षेत्र के भुइयांडीह कान्हु भट्टा में सोमवार अहले सुबह एक कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धूकर जल उठी. घटना झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोनू सिंह के घर के पास हुई, जहां उनकी चारपहिया गाड़ी खड़ी थी. घटना सोमवार तड़के लगभग चार बजे की बताई जा रही है. उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. अचानक किसी स्थानीय व्यक्ति ने गाड़ी में आग की लपटें उठती देखी और सोनू सिंह को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बालू और…

Read More