Muzaffarpur. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आग़ाज़ करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है. उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं. इस सभा में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद)…
Author: News Desk
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोन मोंथा अब झारखंड के कई जिलों में असर दिखा रहा है. पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. यहां राज्य में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नया अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन 31 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात देखने को मिल सकते हैं. 1 नवंबर से मौसम में कुछ सुधार की उम्मीद है, लेकिन अगले तीन दिन…
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास से लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है. 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे स्कूटी और नकद लूटकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूटी गयी स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है. दरअसल, मुसाबनी सुरदा निवासी अजीत जेना स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास बदमाशों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली और मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के बाद बदमाशों ने उनके पास से 4500 रुपये नकद और स्कूटी लूट ली और फरार हो…
Ranchi. राउरकेला-हटिया रेलखंड पर कानारोआन रेलवे स्टेशन के पास सिमडेगा जिले में बुधवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10:15 बजे कानारोआन रेलवे स्टेशन के पास घटी. बानो थाने के अधिकारी रामानुज कुमार वर्मा ने बताया कि मालगाड़ी के कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि यह ट्रेन ओडिशा के बंडामुंडा से लौह अयस्क लेकर जा रही थी. उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण अभी पता…
Jamshedpur.पोटका के पास रसूनचोपा चेकनाका में सुबह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रही एक कार को चेक पोस्ट पर जांच के लिए रोका गया. इस दौरान कार में सवार व्यक्ति के पास से 4.49 लाख रूपये नगद पाए गए. इसके बाद मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पैसे की गिनती कर सील कर आगे की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई वाहन जांच अभियान के दौरान की गई. इससे पहले भी चेकिंग के दौरान 22 लाख 68 हजार 400 रुपये बरामद किए जा चुके हैं. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच वैश्विक स्तर पर तेजी से भी घरेलू बाजारों को बल मिला.बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 287.94 अंक चढ़कर 84,916.10 अंक पर और एनएसई निफ्टी 86.65 अंक की बढ़त के साथ 26,022.85 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं महिंद्रा एंड…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चाईबासा में आदिवासी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज के विरोध में दो जिलों – पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला बंद का असर दिखने लगा है. नो एंट्री की मांग कर रहे आदिवासियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत बंद का चाईबासा समेत अन्य प्रखंडों और शहरों में असर दिखने लगा है. यातायात प्रभावित है. चाईबासा में बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं. ताम्बो, सदर बाजार, बस स्टैंड , शहीद पार्क स्थित दुकानों को कार्यकर्ताओं ने बंद कराया, भाजपाइयों ने शहर में सुबह खुले कई पेट्रोल…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने चाईबासा में आदिवासी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज के विरोध में दो जिलों – पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी कथित घटना के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला.साहू ने दावा किया कि आदिवासी समुदाय के सदस्य सोमवार को झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के आवास का घेराव करने गए थे और…
Ranchi.बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में बादल छाये हैं और बारिश शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को राज्य के चार जिलों के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को दी गई है. विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम जिले पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा शामिल हैं। वहीं बुधवार को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी जिलों के कुछ इलाकों में…
Patna. महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि प्रदेश में अगर उसकी सरकार बनी तो शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाएगी तथा ताड़ी और महुआ आधारित पारंपरिक रोजगार को इस कानून से मुक्त किया जाएगा. विपक्षी गठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसे ‘तेजस्वी प्रण’ नाम दिया गया है. इस घोषणापत्र में कहा गया है, ‘बिहार में लागू शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाएगी और सुसंगत नीति बनाई जाएगी. इस कानून के तहत जेल में बंद दलितों और अन्य गरीबों को तत्काल राहत दी जाएगी. महागठबंधन ने यह भी कहा…
