Chaibasa. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाजपा के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला बंद को लेकर जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से बंद को सफल बनाने में आम लोगों, व्यापारी वर्ग, वाहन मालिकों और ग्रामीण संगठनों का जो योगदान रहा है, वह सराहनीय है. पूर्व मुख्यमंत्री ने चाईबासा कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बत कही. उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जब वे उपायुक्त से मिलने पहुंचे, तब उपायुक्त द्वारा उदासीन व्यवहार किया गया और उपायुक्त के द्वारा नेताओं के प्रति अनुचित टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है. मधु कोड़ा…
Author: News Desk
Patna. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद अपने पुत्र तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, ‘‘जबकि दोनों पद खाली नहीं हैं. बिहार में नीतीश ही सीएम हैं, और रहेंगे. दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में लगातार जनसभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि अगर राजद-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी, तो प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट…
Ghatsila.घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में ड्राई डे रहेगा. यह ड्राई डे 9 नवंबर से 11 नवंबर तक रहेगा. इस दौरान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में शराब की दुकान बंद रहेगी. शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. अगर कोई नियम का उल्लंघन कर शराब की बिक्री करता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.उत्पाद अधिनियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) के प्रावधानों के तहत घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 9 नवंबर अपराह्न 5 बजे से 11 नवंबर अपराह्न 5 बजे तक ड्राइ डे घोषित कर दिया गया है. इस दौरान किसी भी होटल, दुकान, रेस्त्रां…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को जिला खनन विभाग ने अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ का अवैध बालू जब्त किया है. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बिरडीह व जारगोडीह में अवैध रूप से भंडारित लगभग 2,57,000 घनफीट एवं 5,00,000 घनफीट बालू जब्त किया गया. जब्त किए गए बालू भंडार की नीलामी से राज्यहित में लगभग 3 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति की संभावना है. विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया. यह कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी व खान निरीक्षक समीर ओझा…
Jamshedpur. चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना में केवल सिविल सर्जन का निलंबन पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का मंत्रालय और सचिवालय दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं. सरयू राय ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी ब्लड बैंक अराजकता की स्थिति में हैं और नेशनल ब्लड पॉलिसी के प्रावधानों को अब तक लागू नहीं किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से यह पूछा जाना…
New Delhi. मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल में अब कॉल करने वाले व्यक्ति का असली नाम प्रदर्शित किए जाने को लेकर दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार विभाग के प्रस्ताव से सहमति जता दी है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार विभाग के इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है कि कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर यह सुविधा डिफॉल्ट रूप से सक्रिय होगी. ट्राई ने फरवरी, 2024 में ‘कॉलर का नाम प्रदर्शित करने वाली’ (सीएनएपी) सेवा पर अपनी सिफारिशों में कहा था कि यह सेवा केवल मांग रखने वाले उपभोक्ताओं को ही…
New Delhi.आयकर विभाग ने बुधवार को आकलन वर्ष 2025-26 के लिए कंपनियों और ऑडिट की जरूरत वाले करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दी. सामान्य तौर पर ऐसे करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होती है. आयकर विभाग के प्रशासकीय निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ‘‘बोर्ड ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की निर्धारित तिथि को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 10 दिसंबर, 2025 कर दिया है. इसके अलावा, इन करदाताओं के लिए ऑडिट रिपोर्ट जमा करने…
Ranchi. चाईबासा में थैलेसीमिया के पीडित बच्चों को संक्रमित खून चढाने की घटना दुखद है..इस घटना की जिम्मेवारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लेना चाहिए. यह बातें माकपा की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात ने बुधवार को मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को नागरिकता निर्धारण का उपकरण नहीं बनाया जा सकता है. निर्वाचन आयोग की ओर से 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को विस्तारित करने के फैसले का माकपा कड़ा विरोध करती है. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया गरीबों और कमजोर वर्गों…
Chakardharpur. गोइलकेरा में मंगलवार की रात एक बाइक गैराज में अचानक लगी भीषण आग ने सबकुछ स्वाहा कर दिया. ग्रिड के पास स्थित पीटर ढाबा के बगल में आमझरन गांव निवासी बाइक मैकेनिक नमन बोदरा की इस गैराज में नौ बाइक, कई नए टायर, मोबिल के कार्टन सहित अन्य पार्ट्स जलकर राख हो गए. आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना रात करीब सवा नौ बजे की है. पास के होटल में खाना खा रहे लोगों ने गैराज से धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया. उन्होंने तुरंत दुकान मालिक और पुलिस प्रशासन…
Chaibasa/Saraikela.चाईबासा में आदिवासियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को भाजपा की ओर से पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में आहूत 12 घंटे के बंद का मिलाजुला असर दिखा.अधिकारियों के अनुसार, स्कूल, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहे तथा वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही. पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेनू ने बताया कि भाजपा समर्थकों ने बंद को सफल बनाने के लिए रैलियां निकालने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया गया. सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक का यह बंद सोमवार रात चाईबासा में विरोध प्रदर्शन के…
