Jamshedpur. झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू चुनावी दौरे पर शुक्रवार को घाटशिला पहुंचे. जिसकी अगुवाई जादूगोड़ा भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी गुरुचरण रजवाड़ व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया व राखा कॉपर में भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके में मीडिया से बात करते हुए झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इस बार बदलाव की लहर है. भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को रिकॉर्ड मतों से जिता कर घाटशिला की जनता रांची भेजेगी. उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला बोला तथा कहा कि…
Author: News Desk
New Delhi. रेल मंत्रालय ने देश की पहली 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन की अनुमति देते हुए ट्रेन में साज-सज्जा और कारीगरी से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई है. रेलवे बोर्ड ने अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक और सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को संबोधित करते हुए हाल ही में एक लिखित पत्र में इन समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया. बोर्ड ने कहा कि ट्रेन में कई जगहों पर साज-सज्जा और कारीगरी से जुड़ी समस्याएं हैं, जैसे सीट के आस-पास के हिस्से में नुकीले किनारे व कोने, खिड़की के पर्दे के हैंडल, बर्थ…
Ranchi. कांग्रेस ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में अपनी प्रदेश इकाई के लिए छह सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की घोषणा की. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह घोषणा की. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. समिति के अन्य सदस्यों में अशोक चौधरी, मंजूर आलम अंसारी, भीम कुमार, मंजुला हांसदा और अभिलाष साहू शामिल हैं.
Patna. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें रोजगार, औद्योगिक निवेश, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के व्यापक विकास की श्रृंखला में 20 ठोस ‘संकल्पों’ की घोषणा की गई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि यह देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जारी किया गया है. उन्होंने कहा, यह दिन हमें एकता, विकास और संकल्प की भावना की याद दिलाता है। राजग बिहार को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के…
Medninagar.झारखंड के पलामू जिले में एक श्मशान घाट के पास एक नवजात शिशु का सिर मिला। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ऐसा प्रतीत होता है कि यह सिर तीन से चार दिन के नवजात शिशु का है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में स्थित टेढ़वा पुल के पास श्मशान घाट से सिर बरामद किया। उन्होंने कहा कि बच्चे का धड़ नहीं मिला है. मेदिनीनगर टाउन थाने के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, “पुलिस मामले की जांच कर रही है और धड़ को बरामद करने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 132.77 अंक चढ़कर 84,537.23 अंक पर और एनएसई निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ 25,914.85 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। वहीं एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से…
Chaibasa. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा ब्लड बैंक के तीन रक्तदाताओं में एचआईवी की पुष्टि हुई. मंत्री ने कहा कि 2023 से 2025 के बीच चाईबास ब्लड बैंक में कुल 259 लोगों ने रक्तदान किया और प्रशासन प्रत्येक रक्तदाता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने थैलेसीमिया के पांच रोगियों में पिछले सप्ताह एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. थैलेसीमिया (आनुवांशिक रक्त विकार) से ग्रसित एक मरीज के परिवार ने आरोप लगाया था कि ब्लड बैंक से मरीज को एचआईवी संक्रमित…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच नेताओं ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया. नेताओं के झामुमो में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के राज्य मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में पांचों नेताओं को पार्टी-विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गयी. सोरेन ने गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने कहा कि झामुमो जनता की पार्टी है.…
New Delhi. न्यायमूर्ति सूर्यकांत को बृहस्पतिवार को भारत का 53वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया और वह 24 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे. केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके उनकी नियुक्ति की घोषणा की. न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई का स्थान लेंगे, जो 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत लगभग 15 महीने तक प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहेंगे और 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 9 फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि भारत के संविधान द्वारा…
Jamshedpur. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनरल टिकट वाले यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए टाटानगर समेत 76 स्टेशनों पर स्थायी यात्री सुविधा केंद्र (होल्डिंग एरिया) विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी. इन स्टेशनों में मुंबई सीएसएमटी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नागपुर, नासिक रोड, पुणे, दादर, हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, भागलपुर, जसीडीह, कानपुर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, मथुरा और आगरा छावनी जैसे स्टेशन भी शामिल हैं. मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘देश भर में नियोजित नए सुविधा केंद्र मॉड्यूलर डिजाइन का पालन करेंगे और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए…
