Author: News Desk

Jamshedpur: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर घाटशिला विधान सभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं का एक उच्च स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक सह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए. बैठक में घाटशिला विधान सभा उपचुनाव कैंपेन कमिटी, प्रखण्ड वार चुनाव संचालन कमिटी, प्रखण्ड पर्यवेक्षक, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं BLA-2 मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित…

Read More

Jamshedpur: मारवाड़ी समाज कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर श्री श्याम जन्मोत्सव (पाटोत्सव) के पावन अवसर पर एक विशाल एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया . यह यात्रा समाज की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, आध्यात्मिक ऊर्जा और जन-जन में भक्ति भाव का संचार करना था.शहर में जब आज के दिन कई कार्यक्रम चल रहे हैं, इस निशान यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने में जिला मारवाड़ी सम्मेलन की महिला विंग और मारवाड़ी समाज काशीडीह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. यह निशान यात्रा श्री श्री नीलकंठेश्वर…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की कुल बिक्री अक्टूबर में 26.6 प्रतिशत बढ़कर 61,295 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 61,295 इकाई बेची थीं. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शेयर बाजार को बताया कि अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने रिकॉर्ड तोड़ 61,295 वाहनों की बिक्री हुई. इसमें एसयूवी का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जिनकी 47,000 से अधिक इकाइयां बिकीं. कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 9,286 इकाइयों के साथ अब तक की सबसे ज्यादा रही, जो अक्टूबर 2024 में 5,355 इकाइयों के मुकाबले 73.4 प्रतिशत बढ़ी है

Read More

Ranchi . गृह विभाग ने 332 डीएसपी की वरीयता सूची जारी की है. इसकी अधिसूचना जारी की गयी. यह वरीयता सूची झारखंड हाइकोर्ट के आदेश पर जारी की गयी है. अधिसूचना में कहा गया है कि एक जुलाई 2010 को प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में नियुक्त सभी उक्त डीएसपी की वरीयता सूची एक जनवरी 2016 से प्रभावी होगी. वहीं इससे पहले जारी वरीयता सूची को रद्द कर दिया गया है.

Read More

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों की जमीन और पहचान पर संकट गहराता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के लोग आदिवासियों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और कई जिलों में जनसंख्या संतुलन (डेमोग्राफी) तेजी से बदल रहा है. उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासियों की नहीं, बल्कि आदिवासी विरोधी सरकार है. साहिबगंज, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा जैसे जिलों में विशेष समुदाय की जनसंख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अब आदिवासी लोग खुद को अल्पसंख्यक महसूस कर रहे हैं. यहां तक…

Read More

Jamshedpur. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एक एजेंट के लिए नकली पासपोर्ट बनवाने के मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर में तबड़तोड़ कार्रवाई की है. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर क्रॉस रोड नंबर 17, बाछा रोड निवासी मोनाजिर खान को गिरफ्तार किया है. इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने पहले आदिल हुसैन को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके भाई अख्तर हुसैन को मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने मोनाजिर खान का नाम बताया, जिसके बाद मुंबई पुलिस जमशेदपुर पहुंची. जांच में यह भी सामने आया कि मोनाजिर ने अख्तर हुसैन के लिए…

Read More

New Delhi. एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे बोर्ड को विशेष रूप से मध्य जोन में स्टेशन मास्टरों के व्यवस्थागत शोषण और अनुचित श्रम प्रथाओं के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है. आयोग ने 27 अक्टूबर को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य श्रम आयुक्त को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. आयोग को दी गई शिकायत में सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार पालीवाल ने आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टरों को बिना अतिरिक्त भुगतान किए…

Read More

Jamshedpur. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय के सहयोग से 6-8 नवंबर के दौरान जमशेदपुर में क्रिटिकल मेटल्स कांग्रेस 2025 का आयोजन करेगी. महत्वपूर्ण धातुओं की बढ़ती स्वदेशी मांग को देखते हुए, यह सम्मेलन नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और उद्योगों को एक मंच पर लाएगा. सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा आयोजित क्रिटिकल मिनरल्स पर यह पहला कार्यक्रम है, जिसे भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल्स मिशन (एनसीएमएम) के तहत उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के रूप में मान्यता मिलने के बाद आयोजित की जा रही है. इस कार्यक्रम में वैश्विक विशेषज्ञों…

Read More

Ranchi. दो नक्सलियों को मृत्युदंड पर झारखंड हाइकोर्ट के दो न्यायाधीशों के अलग-अलग विचारों पर न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सुनवाई की. न्यायाधीशों ने 2013 में पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार सहित छह पुलिसकर्मियों की हत्या के दोषियों की मौत की सजा की पुष्टि से संबंधित एक आपराधिक अपील पर फैसला सुनाया था. न्यायमूर्ति चौधरी प्रवीर मुर्मू उर्फ प्रवीर दा और संतन बास्के उर्फ ताला दा द्वारा दायर अपीलों पर सुनवाई करेंगे, जिन्हें दुमका सत्र न्यायालय ने 26 सितंबर, 2018 को मौत की सजा सुनाई थी. इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने 2013 में…

Read More

Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 25 नवंबर को होगा. समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुल 79 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि जबकि 155 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किये जायेंगे. विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार मेडल गोल आकार में चांदी का बना होगा, जिस पर गोल्ड प्लेटिंग की जायेगी. प्रत्येक मेडल का औसत वजन 40 ग्राम और व्यास लगभग 50 मिलीमीटर होगा. मेडल कस्टमाइज्ड डिजइान में तैयार किये जायेंगे, जिन पर लेजर के माध्यम से छात्र का नाम, विषय, वर्ष और विश्वविद्यालय का…

Read More