Ranchi. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने और मुख्यमंत्री पर उन भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता क्या पाई, जैसे खुलेआम दुश्मनी निकालने का लाइसेंस मिल गया। सच कहें तो, उन्होंने दिल की भड़ास निकालने और अपने सियासी विरोधियों को कुंठा और जलन में ताबड़तोड़ मुक़दमा करवाने और जेल भेजने का जो गंदा खेल…
Author: News Desk
Patna. जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो गई है. इस गिरफ्तारी ने एक ओर जहां मोकामा का सियासी पारा चढ़ा दिया है, इस हत्या की वजह क्या सिर्फ राजनीतिक है या कुछ और भी पेच इस हत्याकांड में है. अनंत सिंह का प्रोफाइल हमेशा से मोकामा विधानसभा क्षेत्र को हाॅट सीट की श्रेणी में ले आता है. दुलारचंद की हत्या और अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने मोकामा समेत बिहार में वोटर्स की गोलबंदी करा दी है. यहां हालात ऐसे बन गए है…
Patna. बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा तथा चुनाव परिणाम आने के चार दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. तेजस्वी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘चौदह नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और 18 नवम्बर को (इंडिया गठबंधन सरकार का) शपथ ग्रहण होगा. इथर, मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार पर हमला…
Latehar. लातेहार जिले में रविवार को एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान चतरा जिले के दाहू बरदगा गांव निवासी अनुज उरांव (20) और बरहमोरिया गांव निवासी पूनम कुमारी (19) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित बालू जात्रा मेला देखने के बाद मोटरसाइकिल पर बालूमाथ लौट रहे थे, तभी होल्हेपाट गांव के निकट उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए…
New Delhi. सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को रोकने के लिए राजमार्ग मंत्रालय ने बनाओ-चलाओ-हस्तांतरित करो (बीओटी) मॉडल के तहत बने राष्ट्रीय राजमार्गों के किसी खंड पर यदि एक साल में एक से अधिक दुर्घटनाएं होती हैं, तो ठेकेदारों को दंडित करने का निर्णय लिया है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि राजमार्ग मंत्रालय ने बीओटी दस्तावेज में संशोधन किया है। अब ठेकेदारों को यह जिम्मेदारी होगी कि वे दुर्घटना प्रबंधन करें और अगर उनके द्वारा बनाए गए किसी राष्ट्रीय राजमार्ग के खंड पर…
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया है. कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन 3 नवंबर से 8 नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी सभाएं और रोड शो करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत 3 नवंबर को मुसाबनी के कुईलीसूता मार्शल ग्राउंड से होगी, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 4 नवंबर को कल्पना सोरेन घाटशिला के गालूडीह आंचलिक मैदान में दोपहर 12 बजे और गुड़ाबंदा के सिंहपुरा जयघंटापुर मैदान में दोपहर 2.30 बजे सभा…
Gua: गुवा सेल खदान के ठेका कर्मियों ने ओवरटाइम की राशि नहीं मिलने पर विरोध जताया. शनिवार को संयुक्त यूनियन और ठेका कर्मियों ने जनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया. ठेका कर्मियों ने बताया कि दो महीनों से ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रबंधन ने शीघ्र भुगतान नहीं किया, तो आगे रणनीति बनाकर चक्का जाम करेंगे. मजदूरों के आंदोलन को देखते हुए सेल प्रबंधन ने बैठक बुलायी. मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने ठेका मजदूरों और संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि आगामी 07 नवंबर तक सभी ठेका कर्मियों का ओवरटाइम भुगतान कर…
Hazaribag. हजारीबाग जिले में एक घर में चोरी के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना दो अक्टूबर को केराडारी में आभूषण विक्रेता कुलदीप सोनी के घर पर हुई थी. उन्होंने बताया कि इस दौरान परिवार विजयादशमी के अवसर पर मेले में गया था. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने कहा, जब सोनी और उसका परिवार घर लौटे तो उसने पाया कि 1.5 करोड़ रुपये की नकदी सहित आभूषण और कीमती सामान गायब थे. यह हाल के दिनों में शहर में हुई सबसे बड़ी चोरी…
Jamshedpur.एनआईटी जमशेदपुर में फेल विद्यार्थी समर क्वार्टर परीक्षा देकर पास हो सकेंगे. संस्थान ने सीनेट की अनुमति मिलने के बाद समर क्वार्टर परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक, सभी यूजी, पीजी और पीएचडी छात्र, जो किसी विषय में फेल हो गए हैं या यदि कोई छात्र किसी सेमेस्टर में खुद की गंभीर बीमारी या परिवार में किसी आपदा जैसे किसी जरूरी कारण से एंड सेमेस्टर परीक्षा नहीं दे पाता है तो वह समर क्वार्टर परीक्षा में शामिल हो सकता है.…
Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी जमीनी तैयारियों के साथ-साथ अब चुनावी सभाओं के माध्यम से कार्यकर्ता व वोटरों में उत्साह पैदा कर माहौल अपनी तरफ करने की योजना तैयार की है. घाटशिला विधानसभा के चुनाव प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चंद्र मांझी गुड़ांबादा बालियापोस फुटबॉल मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसी दिन बंगाल भाजपा के वरीय नेता शुभेंदु अधिकारी घाटशिला…
