Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में करीब 40 अंक की तेजी आई जबकि एनएसई निफ्टी 25,700 अंक के ऊपर बंद हुआ. चुनिंदा वाहन और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 39.78 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,978.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 84,127 अंक तक गया तथा नीचे में 83,609.54 अंक तक आया. सेंसक्स के तीस शेयरों में से 14 लाभ में जबकि 16 में गिरावट दर्ज की…
Author: News Desk
Jamshedpur. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने टेक्सटाइल कंपनियों के राज्य से पलायन को लेकर राज्य सरकार हेमंत सरकार को घेरा. उन्होंने इसके लिए राज्य की औद्योगिक नाति और कुव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया. बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य के लिए यह एक बड़ा औद्योगिक झटका है. उन्होंने लिखा कि राज्य से चार प्रमुख कपड़ा कंपनियां ओडिशा स्थानांतरित होना झारखंड के लिए एक बड़ा झटका है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड की टेक्सटाइल नीति केवल कागजों तक सीमित है. इससे उद्योगपतियों को कोई लाभ नहीं रहा है. मरांडी ने…
Dumka.दुमका के भद्रा दीघा गांव में एक व्यक्ति ने जादू-टोना करने के संदेह में अपनी 70 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 28 अक्टूबर को हुई थी जब 41 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां मुनी सोरेन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का दुमका के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई. गोपीकांदर पुलिस थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया कि आरोपी को रविवार…
Jamshedpur. दपू रेलवे के आद्रा मंडल में ट्रैक मरम्मत का काम होगा. इसे लेकर 3 से 9 नवंबर तक रॉलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण 9 नवंबर को आसनसोल-आद्रा मेमू पैसेंजर व 3 से 9 नवंबर तक आद्रा-भागा दोनों ओर से रद्द रहेगी. 4 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में गंतव्य स्टेशन से पहले बोकारो, गोमो, आद्रा में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेंगी. रेलवे ने रॉलिंग ब्लॉक की जानकारी दी है. 18019/ 18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 4 व 7 नवंबर को बोकारो स्टील सीटी में यात्रा समाप्त करेगी. यहीं से खुलेगी. जिससे यह ट्रेन बोकारो-…
Ranchi. भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की मिट्टी अब झारखंड और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एकता का नया अध्याय लिखने जा रही है. भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की मिट्टी से छत्तीसगढ़ में धरती आबा की प्रतिमा बनेगी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दर्रीपारा, कुसमी में बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए उलिहातु से लाई गई मिट्टी की पूजा-अर्चना कर विधिवत स्वागत किया गया। यह पूरा आयोजन बिरसा मुंडा सेवा समिति, दर्रीपारा नगरपंचायत कुसमी की ओर से किया जा रहा है. समिति के सदस्य उलिहातु पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा…
Jamshedpur. परसुडीह के सरजामदा में एक महिला की लज्जा भंग करने का प्रयास करने के साथ आरोपी ने मारपीट की. आरोपी ने महिला को घटना की जानकारी किसी अन्य को देने पर हत्या की धमकी दी थी. लेकिन आरोपी की धमकी से भयभीत महिला थाना पहुंच गई और बस्ती के ही विकास मछुआ के खिलाफ मारपीट हत्या की धमकी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया और अब आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन तीन दिनों से वह फरार है.
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग करने के दो अपराधियों को बीते रात पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और राजेश गिरि उर्फ बालू (दांतू) शामिल है पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गैंगस्टर प्रिंस खान ग्रुप के शूटर हैं. पुलिस का मानना है कि दोनों के गिरफ्तारी से जमशेदपुर में संगठित अपराध के उद्वेदन में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर की रात करीब 1 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग कांड में शामिल ये दो शूटर एक सफेद रंग की…
Jamshedpur . घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और विपक्षी दल भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में पार्टी के शीर्ष नेता कई चुनावी रैलियां और रोड शो करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच नवंबर को, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी छह नवंबर को, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सात नवंबर को और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आठ नवंबर को प्रचार करेंगे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार…
Khunti. खूंटी जिले के रनिया थाने के प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर रविवार को एक स्थानीय मेले में नशे में धुत युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर में चोटें आईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना लोहागढ़ बाजार क्षेत्र में लगे मेले में अपराह्न करीब तीन बजे हुई. टोपरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि जायसवाल जब मेले का निरीक्षण करने गए थे, तब कुछ लोगों ने उन पर हमला किया और उनकी पिटाई की. केरकेट्टा ने बताया कि जब जायसवाल और उनकी टीम मेले में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि…
Ranchi. चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के विरोध में प्रदेश भाजपा तीन नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. भाजपा रांची महानगर की ओर से रांची सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष धरना दिया जायेगा. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है. यह न केवल सरकारी लापरवाही का प्रतीक है, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. इस दौरान दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जायेगी.
