Mumbai. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 55 अंक की गिरावट के साथ 83,923.48 अंक पर और एनएसई निफ्टी 40.95 अंक फिसलकर 25,722.40 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, इटर्नल, एचसीएल टेक, मारुति, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी रही. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई)…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा में रविवार देर रात आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां अचानक आग की लपटों में घिर गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 11 बजे एक कार से अचानक धुआं उठने लगा. देखते ही देखते आग ने पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को…
Chaibasa. झामुमो के जिला सचिव राहुल आदित्य ने झामुमो से निष्कासित संयुक्त सचिव सुनील सिरका पर फेसबुक आइडी में अश्लील फोटो डालने का सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आपराधिक साजिश के तहत जानबुझकर झामुमो संगठन को बदनाम करने एवं पार्टी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने आइडी से अश्लील तसवीर पोस्ट किया है. दर्ज मामले में उन्होंने बताया है कि मेरे ई-मेल आइडी से बनाया गया पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति का अधिकृति फेसबुक पेज झामुमो के नाम से चल रहा है. 30 अक्तूबर को झामुमो जिला समिति द्वारा भाजपा नेताओं…
Patna प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस आपस में ही लड़ रहे हैं, जबकि गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के ‘पापों को छिपाने’ की कोशिश कर रहे हैं. सहरसा और कटिहार जिलों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस और राजद के परिवार विदेश यात्राओं और विदेशी पर्व मनाने में रुचि रखते हैं, लेकिन उन्हें अयोध्या में राम मंदिर जाने का समय नहीं मिलता और वे छठ पूजा…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आवारा कुत्तों के मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि वह सात नवंबर को आदेश पारित करेगा. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने इस बात पर संज्ञान लिया कि अधिकतर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव उसके समक्ष उपस्थित हैं. न्यायालय ने केरल के मुख्य सचिव द्वारा दायर छूट के अनुरोध वाले आवेदन को अनुमति दे दी और इस बात को संज्ञान में लिया कि प्रधान सचिव अदालत में उपस्थित हैं. पीठ ने कहा कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड…
Jamshedpur/Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में रक्ताधान (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) के बाद थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों के कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित होने की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को हटाने की मांग की. पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न सदर अस्पतालों के बाहर प्रदर्शन किया और झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा की सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम इकाइयों ने भी सदर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपे. दरअसल, थैलेसीमिया पीड़ित सात-वर्षीय एक…
Ghatsila. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि वे उन नेताओं से सावधान रहें जो 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में अपने स्वार्थ के लिए वोट मांगने आते हैं. सोरेन ने घाटशिला सीट के अंतर्गत मुसाबनी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की ओर था जो राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल अगस्त में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए थे. मुसाबनी के कुइलीसूता मैदान में महागठबंधन की चुनावी सभा में सीएम के नेतृत्व में झामुमो प्रत्याशी…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई. इस बैठक में किसानों, खिलाड़ियों, गरीब परिवारों और सरकारी कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए. कुल 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट की स्वीकृति मिली, जिन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे. राज्य की दो अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को आवंटित भूखंडों के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट देने का फैसला किया. टेटे और प्रधान महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्यों के रूप में…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर सोमवार को गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें मांगी गई जानकारी नहीं दी जा रही है. उन्होंने आशंका जताई कि विभाग उनसे कुछ न कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है, जिससे सरकार की कार्य-संस्कृति पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है. सरयू राय ने इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखते हुए दवाओं की खरीद में पारदर्शिता लाने और सभी प्रकार की दवाओं की खरीद निविदा (टेंडर) प्रक्रिया से करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार की…
Potka. हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के गितिलता के समीप पिकअप वैन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. यह घटना सोमवार सुबह लगभग नौ बजे की है. गितिलता टोला भुरसाडीह निवासी विक्रम बास्के अपनी मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी को कुदादा से छोड़कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान गितिलता के समीप एक पिकअप वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. इससे उसकी…
