Author: News Desk

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हो गया. इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर छह नवंबर को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पहले चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद प्रत्याशी तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और कई मंत्री शामिल हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, कुछ संवेदनशील सीटों पर मतदान समय एक घंटे कम रहेगा. बिहार…

Read More

New Delhi. छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्टेशन के निकट एक सवारी गाड़ी और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत के कुछ घंटों बाद रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यात्री ट्रेन के लाल सिग्नल पार कर जाने के कारण यह दुर्घटना हुई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टक्कर शाम करीब चार बजे हुई जब डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन पड़ोसी कोरबा जिले के गेवरा से बिलासपुर जा रही थी. गतोरा और बिलासपुर स्टेशनों के बीच यह मालगाड़ी से पीछे से टकरा गया. रेलवे बोर्ड के एक प्रेस नोट में कहा…

Read More

Bilashpur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को मालगाड़ी से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हैं. लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी. जब ट्रेन आज शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य में थी तभी लोकल यात्री ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है तथा 14 अन्य यात्री घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि…

Read More

Ghatsila. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के समर्थन में मंगलवार को घाटशिला ब्लॉक के गंधनियाहाट मैदान और गुरुबांधा ब्लॉक के बलियापोश फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होने कहा कि बिहार के विधान सभा चुनाव और ओडिशा और झारखंड में हो रहे उप चुनाव में कमल ही कमल खिलेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की हालत खराब है. ना यहां बेहतर सड़क है ना स्वास्थ्य की सुविधा, स्कूल में बच्चे है शिक्षक नही. सभी माइंस और कल कारखाने बंद पड़े है. सरकार के एक साल…

Read More

Jamshedpur.दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद शाम की ठंडी हवा ठंड का एहसास कराती है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में ठंड का सामना करना पड़ रहा है. आसमान पर बादलों की परत छाई हुई है और हवाओं में नमी बढ़ गई है. सुबह हल्का धुंध या कोहरा है. इसके बाद आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन यानी 8 नवंबर तक गर्मी और ठंड में उथल-पुथल की स्थिति…

Read More

Patna.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता और केंदीय मंत्री राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह के एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को नया विवाद खड़ा हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि इस कथित वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस वीडियो में वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थकों से कह रहे हैं कि वे मतदान दिवस पर विपक्षियों को घर से बाहर न निकलने दें. वीडियो मोकामा का बताया जा रहा है, जो ललन सिंह के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है. वीडियो में मगही में…

Read More

Ranchi. अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के सभी 48 प्रवासी श्रमिकों को उनका बकाया वेतन मिल गया है और वे तीन समूहों में भारत लौटेंगे. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। झारखंड श्रम विभाग के अंतर्गत प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ की ‘टीम लीडर’ शिखा लाकड़ा ने बताया कि सभी 48 प्रवासियों को उन्हें नियुक्त करने वाली निजी कंपनी द्वारा तीन महीने का बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है. कंपनी ने तीन समूहों में श्रमिकों के भारत लौटने के लिए हवाई टिकटों की व्यवस्था भी की है. लाकड़ा ने कहा कि निजी कंपनी ने अब तक लगभग…

Read More

Mumbai.स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 519 अंक का गोता लगा गया जबकि निफ्टी भी 25,700 अंक के नीचे आ गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और एशिया तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में गिरावट आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 519.34 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 565.72 अंक तक नीचे आ गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 165.70 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर…

Read More

Manoharpur. आनंदपुर व मनोहरपुर प्रखंड के गांव जंगली हाथियों के आतंक से दहशत में हैं. बीते कई दिनों से हाथियों का झुंड गांवों के आस-पास घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है हाथी खेतों में लगी धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं..ग्रामीणों का कहना है कि हर रात हाथियों का झुंड गांव की ओर बढ़ आता है. किसान अपनी फसल बचाने के लिए रातभर जागकर घरों और खेतों की रखवाली करने पर मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की…

Read More

New Delhi. इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने मंगलवार को कहा कि बाजार में इस्पात की कम कीमतें छोटी कंपनियों के लिए समस्या है। खासकर तब जब सरकार अगले पांच से सात वर्ष में इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है. ‘इस्पात शिखर सम्मेलन 2025’ को संबोधित करते हुए पौंड्रिक ने कहा कि पांच साल पहले इस्पात की कीमतें अपेक्षा से अधिक थीं. उन्होंने कहा, हालांकि आज इस्पात की कीमतें अपेक्षा से कम हैं। इसलिए कीमत एक चुनौती है… छोटी कंपनियां समस्याओं का सामना कर रही हैं. पौंड्रिक ने कहा कि कम कीमत के…

Read More