Mirjapur. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से छह महिलाओं की मौत हो गई. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई जब यात्री चौपन एक्सप्रेस ट्रेन से पटरी वाली तरफ उतर गए. उन्होंने कहा कि इस दौरान वे सामने से आ रही नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए. सिंह ने बताया कि ये लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए यहां आए थे. रेलवे ने कहा कि…
Author: News Desk
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों अवैध बालू उठाव और तस्करी का सिलसिला तेज़ी से चल रहा है. नदियों से दिन-रात बालू की ढुलाई बदस्तूर जारी है, जिससे एक ओर नदियों का अस्तित्व खतरे में है, वहीं दूसरी ओर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. पुलिस, खनन विभाग और प्रशासनिक स्तर पर नियमित कार्रवाई नहीं होने से बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है. डेरवां चौक के पास बालू लदे तीन हाइवा पकड़े ताजा मामला जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र का है.…
Mumbai. शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार पर ब्रेक रहेगा. बीएसई और एनएसई में गुरुनानक जयंती के मौके पर 5 नवंबर को अवकाश घोषित है. इस बीच इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और करेंसी डेरिवेटिव्स सभी में ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी. अब बाजार कल गुरुवार को ओपन होगा. गौरतलब है कि सप्ताह में पांच दिन शेयर बाजार में कारोबार होता है और शनिवार व रविवार को सप्ताहिक अवकाश के चलते ये बंद रहता है. इसके अलावा अलग-अलग आयोजनों और पर्वों पर जो मार्केट हॉलिडे घोषित होता है. यहां बता दें कि शेयरों में कारोबार पर ब्रेक रहेगा, लेकिन कमोडिटी…
New Delhi. इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (आईएमएफए) ने ओडिशा के कलिंगनगर स्थित टाटा स्टील के फेरो क्रोम संयंत्र का 610 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर अधिग्रहण करने के लिए एक पक्का समझौता किया है. आईएमएफए ने सोमवार को बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से उसकी की फर्नेस (भट्ठी) क्षमता में 99 एमवीए की वृद्धि होगी, जिसमें से 33 एमवीए क्षमता अभी निर्माणाधीन है. इस सौदे के बाद आईएमएफए की कुल स्थापित क्षमता पांच लाख टन प्रति वर्ष से अधिक हो जाएगी. इसके साथ ही आईएमएफए भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की छठी सबसे बड़ी फेरो-क्रोम…
Chaibasa. तांतनगर ओपी पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. तांतनगर पुलिस द्वारा जब्त दोनों ट्रैक्टरों को ओपी परिसर लाया गया. विधिवत कार्रवाई के लिए पुलिस ने जिला खनन विभाग को पत्र प्रेषित किया. जानकारी के अनुसार तांतनगर पुलिस को इलिगाड़ा नदी के पास कुछ ट्रैक्टरों से अवैध बालू खनन की सूचना पुलिस को मिली. ओपी प्रभारी पीयूष नाग ने दल-बल के साथ इलिगाड़ा के आसपास छापेमारी कर मौके से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों जब्त कर लिया. चालक भागने में सफल रहे. वहीं कुछ चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले. जब्त…
Gumla. गुमला जिले में मंगलवार को 19 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना रायडीह थाना अंतर्गत पुराना रायडीह गांव में घटी. उन्होंने बताया कि पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की निवासी थी. रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया, घटना आज सुबह पुराना रायडीह गांव में हुई. मृतका नाबालिग थी और गर्भवती थी. हत्या उसके प्रेमी सुमन यादव (19) ने की. आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया. हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें भाषण देते हुए वह भावुक हो जाती हैं. सीएम ने कहा कि रामदास दा की शक्ति बनकर हर संघर्ष में साथ रहीं उनकी अर्धांगिनी आज भावनाओं से भर आयीं. झारखंड, घाटशिला और झामुमो गठबंधन उनके साथ है. हर कदम, हर परिस्थिति में. रामदास दा अमर रहें. दरअसल, मंगलवार को गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन की चुनावी जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी लोगों को को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने मौजूद लोगों से पुत्र…
Mumbai. रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अपना इस्तीफा नोएल टाटा को भेजा है. उन्होंने अपने पत्र में काफी भावुक संदेश नोएल टाटा को रतन टाटा के नाम पर लिखा है. उन्होंने कहा है कि रतन टाटा से किए गए वादे के कारण वे टाटा समूह को किसी तरह के विवाद में घसीटना का नहीं चाहते हैं. इस कारण संस्था के हित और इस विवाद को विराम देने के लिए उन्होंने खुद को टाटा ट्रस्ट से अलग कर लिया है. उन्होंने उम्मीद जताई है…
Ghatsila.. गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में गालूडीह के महुलिया आंचलिक मैदान और गुड़ाबांदा के जयघंटपुर मैदान में चुनावी जनसभा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन घाटशिला में रामदास बाबू के सपनों को पूरा करेंगे. कल्पना सोरेन ने कहा कि घाटशिला को एजुकेशन हब बनाने का सपना दिवंगत रामदास सोरेन का था. इसे पूरा करने के लिए झामुमो का साथ दें. इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभा के दौरान पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की…
Ghatsila. झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से मुसाबानी में व्यापारियों के लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे राज्य के व्यापारियों से माफी मांगे. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यापारियों से माफी मांगे. मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुसाबनी की सभा में व्यापारियों के खिलाफ जो आपत्तिजनक बयान दिया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है. साहू ने कहा कि हेमंत…
