Author: News Desk

Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार की जनता, विशेषकर माताएं और बेटियां, बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं ताकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जंगलराज” को वापस आने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि “फिर एक बार बिहार में सुशासन की सरकार” बननी चाहिए. बिहार के भागलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने बिहार के गरीबों और महिलाओं के हितों के बारे में कभी नहीं सोचा. राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जंगलराज की पाठशाला में ‘ए’…

Read More

New Delhi.बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक औसतन 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मुख्य निर्वाचन कार्यालय से यह जानकारी मिली. राज्य के बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिलों में सबसे अधिक मतदान हुआ है, जबकि पटना, शेखपुरा और सीवान में मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र लखीसराय में राजद समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला किया. इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ‘तत्काल कार्रवाई’ करने का निर्देश दिया. एक अधिकारी…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने और तत्परता से समाधान के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने गुरुवार से ‘हर वार्ड दस्तक’ अभियान की शुरुआत कर दी है. गुरुवार को वार्ड संख्या 30 से इस अभियान की शुरुआत की गयी. प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और नगर प्रशासन की पूरी टीम वार्डों का नियमित भ्रमण कर विकास कार्यों की जरूरतों, साफ-सफाई की स्थिति और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का आकलन किया. अभियान के पहले दिन अधिकारियों ने वार्ड संख्या 30 के रिक्शा कालोनी, एलआईजी और अन्य मुहल्लों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें…

Read More

Jamshedpur. मानगो में चार दिवसीय नेशनल आर्ट कैंप और पेंटिंग वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ है. वन विभाग के सभागार में आयोजित इस शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 25 प्रतिष्ठित कलाकार भाग ले रहे हैं. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला के विविध स्वरूपों पर चर्चा करना, नई पीढ़ी में कला के प्रति रुचि जागृत करना और कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है. यह कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. शहर की जानी-मानी पेंटर मुक्ता गुप्ता इस राष्ट्रीय स्तर के कला शिविर का संचालन कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वर्कशॉप…

Read More

Rajnagar. राजनगर प्रखंड के केसरगाड़िया के समीप गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया. बोलेरो और हाइवा में जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिससे हाइवा पलट गया और बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बोलेरो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चाईबासा की दिशा से राजनगर की ओर आ रही थी,वहीं हाइवा राजनगर से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान केसरगाड़िया के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर…

Read More

Jamahedpur. जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में ठंड में वृद्धि हुई है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिन ठंड में वृद्धि नहीं होगी. लेकिन, उसके बाद जमशेदपुर समेत राज्य के अलग-अलग भागों का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है. इससे ठंड और बढ़ेगी. सुबह में कनकनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों में रात के तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार रात को जहां पारा 20 डिग्री था, वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.8…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में सांड का आतंक बढ़ गया है. एक दिन में 16 लोगों पर हमला हुआ, जिनमें से कुछ अस्पताल में भर्ती हैं. लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. मानगो के शंकोसाई क्षेत्र में बुधवार को 15 लोगों को घायल करने वाले बेकाबू सांड़ ने गुरुवार सुबह एक महिला की जान ले ली. मृतका की पहचान 61 वर्षीय माला सरकार के रूप में हुई है. ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया, होश आया तो फिर किया हमला जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम टाटा जूलॉजिकल पार्क की टीम ने उग्र सांड़ को ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया…

Read More

Devaghar. देवघर जिले में बुधवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रवि शर्मा (30) और लवली शर्मा (24) के रूप में हुई है. उसने बताया कि दोनों देवघर शहर के बेलाबागान इलाके में अपने किराए के घर के अंदर मृत पाए गए. टाउन पुलिस थाने के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पारिवारिक कलह के कारण दंपति ने एक-दूसरे से झगड़ा किया और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. दोनों के शवों…

Read More

New Delhi.  सार्वजनिक क्षेत्र के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, ईपीएफओ पेंशनधारकों को उनके घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सेवाएं प्रदान करेगा. दोनों संगठनों के बीच इसको लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस सहयोग के तहत, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) अपने 1.65 लाख से अधिक डाकघरों और तीन लाख डाक सेवा प्रदाताओं (डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक) के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाएगा, जो बैंकिंग उपकरणों से लैस हैं. ये उपकरण चेहरे की पहचान तकनीक और ‘फिंगरप्रिंट’ बायोमेट्रिक सत्यापन की डिजिटल प्रक्रिया के लिए उपयोग किए जाते हैं ताकि ईपीएफओ पेंशनधारकों को उनके डिजिटल जीवन…

Read More

Medninagar.पलामू जिले में बुधवार को एक क्रशर प्लांट स्थल पर डेटोनेटर लगाने को लेकर ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस सिलसिले में तीन महिलाओं सहित कम से कम 14 लोगों को हिरासत में लिया गया. यह घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातु गांव के पास उस समय हुई जब अदालती आदेश के बाद सुरक्षा बल, पट्टाधारक को डेटोनेटर से एक पहाड़ी को उड़ाने में मदद करने पहुंचे। ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई, जो झड़प में बदल गई. लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने…

Read More