Author: News Desk

Mumbai. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 376.89 अंक चढ़कर 83,836.04 अंक पर और एनएसई निफ्टी 81.5 अंक की बढ़त के साथ 25,679.15 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स के शेयर में 4.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी लाभ में रहे. हालांकि पावर ग्रिड, इटर्नल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे. शेयर…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 121 सीटों पर बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. इस चरण में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं. पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Read More

Ghatsila. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार बिना कोई विकास कार्य किए राज्य को लूट रही है. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हेंदलजुड़ी और बनकाटी में पंचायत स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि सोरेन, उनके मंत्री, विधायक तथा अधिकारी सभी मिलकर झारखंड को दोनों हाथों से लूट रहे हैं. विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि लोग रोजगार के अवसरों, शिक्षा और विकास से वंचित हैं जबकि राज्य के राजनीतिक गलियारे में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी…

Read More

Bokaro. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के बोकारो जिले में आदिवासियों के प्रमुख तीर्थस्थल और उत्सव स्थल लुगुबुरु घंटाबाड़ी का दौरा किया. अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ, मुख्यमंत्री ने गोमिया प्रखंड के लुगु पहाड़ी पर स्थित संथालों के पवित्र मंदिर में पूजा की और तीन दिवसीय लुगुबुरु घंटाबाड़ी धरमगढ़ राजकीय महोत्सव में भाग लिया। महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ. इस अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संथाल सामाजिक-सरना धर्म सम्मेलन 2025 में सोरेन ने कहा, यह केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कृति के प्रति हमारी अटूट आस्था,…

Read More

Ghatsila.भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को घाटशिला में रोड शो किया. राजस्टेट ग्राउंड से शुरु होकर रोड शो दाहिगोड़ा सुभाष चंद्र बोस चौक तक गया. रोड शो के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेसवार्ता कर कहा कि झारखंड में सरकार तो है लेकिन सरकार कहलाने के लायक नहीं है. सीएम तो है लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि सीएम प्रचार को आते है तो उन्हें यह बताना चाहिए कि 6 साल में घाटशिला का कितना विकास हुआ. घाटशिला को जिला बनाने, मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने,…

Read More

Jamshedpur. गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व के मौके पर जमशेदपुर में सिख समुदाय की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. सोनारी गुरुद्वारा से निकालकर नगर कीर्तन साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचा. इस दौरान जगह- जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया. वहीं नगर कीर्तन में शामिल गुरुद्वारा कमेटीयों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. किसी जुलूस से गुरबानी तो कहीं अरदास के शोर से पूरा शहर मिनी पंजाब में तब्दील रहा. नगर कीर्तन में शामिल सीजीपीसी प्रमुख भगवान सिंह, भाजपा…

Read More

Jamshedpur. कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को स्वर्णरेखा और खरकई नदी घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला. सूर्योदय से पहले ही हजारों श्रद्धालु परिवार सहित घाटों पर पहुंच गए. साकची, भालुबासा, सोनारी, कदमा, सीतारामडेरा और बारीडीह घाट पर विशेष भीड़ उमड़ी रही।भक्तों ने पवित्र स्नान किया. श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत व्रत-पूजा कर भगवान विष्णु की विशेष आराधना की और मोक्ष की कामना की. पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्न, कपड़े और दक्षिणा का दान कर पुण्य अर्जित किया. महिलाओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की. कई…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने अपने सभी लोकेशनों के लिए ब्लॉक 1 और 2 के कर्मचारियों के लिए ब्लॉक 3 में प्रमोशन के लिए नोटिस जारी किया है. इस संबंध में जारी नोटिस में टाटा स्टील के वैसे स्थायी कर्मचारी जिन्होंने वर्तमान ब्लॉक में कम से कम 4 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, तीन वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा की डिग्री सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेरामिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल, प्रोडक्शन, टूल एंड डाई, मेक्ट्रोनिक्स, इएंडआइ, इंस्ट्रूमेंटेशन, इएंडसी, पावर इंजीनियरिंग, मेटलर्जी या इसके समकक्ष ब्रांच में उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए, टाटा स्टील के एसएनटीआइ से ब्रिज कोर्स, ओटी ब्रिज कोर्स या इवनिंग ब्रिज…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को रांची स्थित पीपी कंपाउंड के गुरुनानक स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें प्रकाश उत्सव में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है. गुरुनानक जयंती समस्त सिख समाज के लिए…

Read More

Chaibasa.चाईबासा बस ओनर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को चाईबासा बस स्टैंड परिसर में ‘रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरुकता अभियान की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल और उपाध्यक्ष मो. बारीक ने बसों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित स्टिकर लगाकर की. इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ़्तार है. तेज गति में वाहन पर नियंत्रण रखना कठिन होता है, जिससे हादसे बढ़ते हैं। उन्होंने सभी बस चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और दोपहिया…

Read More