Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: बिहार विस चुनाव के लिए 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान शुरू, तेजस्वी, सम्राट समेत 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
    Breaking News

    Bihar Election: बिहार विस चुनाव के लिए 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान शुरू, तेजस्वी, सम्राट समेत 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 121 सीटों पर बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. इस चरण में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं. पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा.

    इनमें भाजपा से 11 और जद(यू) से पांच मंत्री शामिल हैं. सीवान से भाजपा कोटे से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, बांकीपुर से नितिन नवीन, तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, दरभंगा के जाले से नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, दरभंगा शहरी से राजस्व मंत्री संजय सरावगी, कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू कुमार, अमनौर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, बिहारशरीफ से पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार और बछवाड़ा से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता मैदान में हैं.

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    वहीं, जद(यू) से पांच मंत्रियों में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), नालंदा से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, कल्याणपुर से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी और सोनबरसा से रत्नेश सदा शामिल हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री मंगल पांडे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वह सीवान सीट से मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला राजद के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से है. पांडे फिलहाल विधानसभा पार्षद हैं.

    सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है. निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में मतदान हो रहा है. आयोग ने छह विधानसभा सीटों पर मतदान के समय में एक घंटे की कमी की है. इन सीटों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हो रहा है.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    314 candidates 314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर Bihar Election: Voting begins for the first phase of the Bihar Assembly elections on 121 seats; the fate of 1 Bihar Election: बिहार विस चुनाव के लिए 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान शुरू including Tejashwi and Samrat is at stake. तेजस्वी सम्राट समेत 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group