Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर की युवती के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. युवती ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, छोटा गोविंदपुर कैलाशनगर की रहने वाली शिवानी की शादी बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी अनिल कुमार राज से हुई थी. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. 11 मई 2024 को दोनों ने शादी की थी. आरोप है…

Read More

Mumbai. मशहूर अभिनेत्री और पार्श्व गायिका सुलक्षणा पंडित का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके भाई ललित पंडित ने यह जानकारी दी. सुलक्षणा 71 वर्ष की थीं. सुलक्षणा को नानावटी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने अंतिम सांस ली. ललित पंडित ने बताया, ‘‘शाम करीब सात बजे दिल का दौरा पड़ने से सुलक्षणा का निधन हो गया. उन्होंने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी और थोड़ी अस्वस्थ लग रही थीं. हम उन्हें नानावटी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया. सुलक्षणा ने…

Read More

Ghatsila. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि घाटशिला उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में ‘मजबूत लहर’ है. मरांडी ने घाटशिला में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने पिछले कुछ सप्ताह में प्रत्येक बूथ और पंचायत में मतदाताओं से संपर्क किया है और प्रत्येक पंचायत में सम्मेलन भी आयोजित किए हैं. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से कई पंचायत सम्मेलनों में हिस्सा लिया है. लोगों की भावनाओं से स्पष्ट है कि भाजपा और राजग…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य की झामुमो नीत गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर ‘आरोप पत्र’ जारी करने का निर्णय लिया है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘आरोप पत्र’ का मसौदा तैयार करने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है. राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने समिति की घोषणा करते हुए कहा, ‘पार्टी ‘आरोप पत्र’ के माध्यम से हेमंत…

Read More

Ghatsila. राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो की स्टार प्रचारक और पार्टी विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार किया. इस मौके पर उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. गांडेय से विधायक कल्पना ने घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में दामपाड़ा के हाट मैदान में आयोजित जनसभा में दावा किया कि हेमंत सोरेन की कल्याणकारी योजनाओं से राज्य के सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की दुर्दशा को ध्यान में रखते…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 121 सीट पर मतदान संपन्न हो गया. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 3.75 करोड़ मतदाताओं में करीब 64.46 प्रतिशत (अनंतिम) ने मतदान किया. पिछले 25 साल में यह पहला मौका है, जब 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. इससे पहले बिहार के इतिहास में ऐसा 3 ही बार (1990, 1995 और साल 2000 में) हुआ है, जब वोटिंग का आंकड़ा 60 प्रतिशत के पार पहुंचा हैं. उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा कुल 45,341 मतदान केंद्रों में…

Read More

Jamshedpur. बिरसानगर थाना अंतर्गत बारीडीह विजया गार्डन में दिनदहाड़े दो फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया. घटना गुरुवार की है. इन दौरान शिक्षिका के घर को निशाना बनाया गया. वहीं दूसरा फ्लैट छठा फ्लोर पर था, उसका भी मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ा गया था, पर चोरों को वहां कामयाबी हाथ हीं लगी. चोरों ने फिर आठवें तल्ले के शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़ा, जहां से उन्होंने करीब 50-60 लाख के आभूषण और 15 हजार कैश पर हाथ साफ कर दिया. निधि टेल्को वैली व्यू स्कूल की शिक्षिका है. वही उनके दो बच्चे है, जो स्कूल गये हुए…

Read More

Jamshedpur. सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों को फिर से ठहराव देने की मांग उठने लगी है. इसे लेकर गुरुवार को संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के सदस्य एआरएम समीर सौरभ से मिले और अपनी समस्या बतायी. साथ ही, चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया. मालूम हो कि रेलवे ने चाकुलिया और खड़कपुर की एक लोकल ट्रेन का ठहराव सालगाझुड़ी केबिन पर बंद कर दिया है. इससे यात्रियों ने हंगामा भी किया था. एरिया मैनेजर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी.

Read More

Jamshedpur. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली टाटा-चाकुलिया टाटा मेमू पैंसेंजर और खड़गपुर झारग्राम पुरुलिया झारग्राम खड़गपुर मेमू पैंसेजर 4 नवंबर से 10 नवंबर तक रद्द रहेगी. आद्रा रेल मंडल के कुछ स्टेशनों में शुरु हुए नए परियोजनाओं को अंतिम रुप दिए जाने के कारण इन दो ट्रेनों को आगामी 10 नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है. टाटानगर आने-जाने वाली ट्रेनों की लेटतीफी कम नहीं हो रही है. इससे यात्री परेशान हो रहे हैं. बताया गया कि मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनों को चक्रधरपुर मंडल में रोकने से…

Read More

Jamshedpur.सीएसआइआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में गुरुवार को तीन दिवसीय क्रिटिकल मेटल्स कांग्रेस 2025 की शुरुआत हुई.सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के संयुक्त सचिव लेखन ठक्कर ने किया. उन्होंने कहा कि यह मौजूदा दौर में महत्वपूर्ण धातुएं भू-राजनीतिक परिदृश्यों को भी प्रभावित करती हैं. वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय सहयोग विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है. टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखलाएं स्थापित करने के लिए साझेदारियों में विविधता जरूरी है. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. के आनंद राव ने कहा कि सतत एवं स्थायी स्रोत विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में अनुसंधान की आवश्यकता है.…

Read More