Author: News Desk

Ranchi. झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 3.75 करोड़ रुपये के ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. यहां एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सीआईडी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीप मजूमदार के रूप में हुई है और रांची के साइबर थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसे दक्षिण दिनाजपुर से हिरासत में लिया गया. सीआईडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जांच से पता चला कि आरोपी वित्तीय संस्थाओं के नाम पर फर्जी निवेश और ‘ट्रेडिंग एप्लीकेशन’ चलाने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था तथा इनके…

Read More

Dhanbad. धनबाद जिले में दून एक्सप्रेस के एक डिब्बे से शुक्रवार को भारतीय ‘फ्लैपशेल’ प्रजाति के कुल 78 कछुए जब्त किए गए.पुलिस ने यह जानकारी दी.रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचते ही एक टीम ने तलाशी ली और डिब्बे में सीट के नीचे जूट के छह बोरे बरामद किए. अधिकारी ने कहा, ‘जब किसी भी यात्री ने इस बैग को अपना बताते हुए नहीं लिया तो उन्हें खोला गया.हमें उन बैगों में भारतीय फ्लैपशेल कछुए मिले, जो जिंदा थे. अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी ‘ऑपरेशन…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के पास एनएच-33 पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां कोलकाता से रांची जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर हो गयी. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि बस में सवार दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं . घटना मिथिला मोटर्स के पास हुई. जानकारी के अनुसार, एनएच-33 पर बने कट से एक ट्रेलर सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ट्रेलर की…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है. जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया. पुलिस ने घटना…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम उस समय हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. एसपी ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी जंगल में अभियान चला रहे हैं और वहां से…

Read More

Jamshedpur. एनएच-33 पर चौका से कांदरबेड़ा तक आने-जाने वाले छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही आगामी 8 नवंबर से 12 नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगी. यह आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गिरिजा शंकर महतो ने जारी किया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग पर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस कार्य के दौरान सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था लागू की जाएगी. इस अवधि में सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन, बसें, ट्रक, ट्रेलर और निजी वाहन इस रूट पर…

Read More

Ranchi. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी तदाशा मिश्रा को बृहस्पतिवार को झारखंड का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया. उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अनुराग गुप्ता के डीजीपी पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद यह नियुक्ति की गई. झारखंड के गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्रा को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक उनके मौजूदा वेतनमान में प्रभारी महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद, नए प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों से जुड़े एक मामले में कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला पूरे देश में लागू होगा. सभी स्टेट और नेशनल हाईवे से आवारा पशु हटाए जाएं। आवारा कुत्तों से निपटने के लिए अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेज कैंपस में बाड़ लगाएं. पकड़े गए आवारा कुत्तों को उसी जगह पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें उठाया गया था. इस मामले में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्य सचिव इन आदेशों का सख्ती से…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में बृहस्पतिवार को कहा कि प्रत्येक गिरफ्तार व्यक्ति को लिखित रूप में गिरफ्तारी के आधार और उसकी समझ में आने वाली भाषा में जानकारी दी जानी चाहिए, चाहे अपराध की प्रकृति कुछ भी हो. शीर्ष अदालत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संवैधानिक संरक्षण को मजबूत करने वाले इस फैसले में हालांकि यह स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी से पहले या तुरंत बाद गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार लिखित रूप में न देने से ऐसी गिरफ्तारी अप्रभावी नहीं होगी, बशर्ते यह ‘उचित समय के भीतर और किसी भी स्थिति में गिरफ्तार व्यक्ति को मजिस्ट्रेट…

Read More

Mumbai. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 631.93 अंक की गिरावट के साथ 82,679.08 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 184.55 अंक फिसलकर 25,325.15 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे. आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही.

Read More