Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Supreme Court : अब पुलिस को सभी तरह के अपराध में ‘गिरफ्तारी से पहले लिखित में देनी होगी जानकारी, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शर्तें भी तय की
    Breaking News

    Supreme Court : अब पुलिस को सभी तरह के अपराध में ‘गिरफ्तारी से पहले लिखित में देनी होगी जानकारी, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शर्तें भी तय की

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में बृहस्पतिवार को कहा कि प्रत्येक गिरफ्तार व्यक्ति को लिखित रूप में गिरफ्तारी के आधार और उसकी समझ में आने वाली भाषा में जानकारी दी जानी चाहिए, चाहे अपराध की प्रकृति कुछ भी हो. शीर्ष अदालत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संवैधानिक संरक्षण को मजबूत करने वाले इस फैसले में हालांकि यह स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी से पहले या तुरंत बाद गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार लिखित रूप में न देने से ऐसी गिरफ्तारी अप्रभावी नहीं होगी, बशर्ते यह ‘उचित समय के भीतर और किसी भी स्थिति में गिरफ्तार व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने से दो घंटे पहले लिखित रूप में दिया जाए.

    प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने जुलाई 2024 में हुए बहुचर्चित मुंबई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले से उत्पन्न ‘‘मिहिर राजेश शाह बनाम महाराष्ट्र सरकार’’ के मामले में यह फैसला सुनाया. न्यायमूर्ति मसीह ने पीठ के लिए 52 पृष्ठों का फैसला लिखते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत वह संवैधानिक आदेश एक प्रक्रियात्मक औपचारिकता नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता की एक मौलिक सुरक्षा है, जो यह गारंटी देता है कि गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी के कारणों के बारे में यथाशीघ्र सूचित किया जाना चाहिए.

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    फैसले में कहा गया, आईपीसी 1860 (अब बीएनएस 2023) के तहत अपराधों सहित सभी कानूनों से संबद्ध सभी अपराधों में गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार बताना संवैधानिक आवश्यकता है. पीठ ने कहा कि अनुपालन न करने की स्थिति में, गिरफ्तारी और उसके बाद की रिमांड अवैध मानी जाएगी और व्यक्ति को रिहा करने की स्वतंत्रता होगी. शीर्ष अदालत ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह फैसले की एक प्रति सभी उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार जनरल और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे.

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Supreme Court : अब पुलिस को सभी तरह के अपराध में 'गिरफ्तारी से पहले लिखित में देनी होगी जानकारी शर्तें भी तय की सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    July 3, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026
    Recent Post

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    July 3, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group