Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NH-33 पर चौका से कांदरबेड़ा तक सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर 8 से 12 नवंबर तक No Entry, रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक आवागमन पर रहेगी रोक
    Breaking News

    NH-33 पर चौका से कांदरबेड़ा तक सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर 8 से 12 नवंबर तक No Entry, रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक आवागमन पर रहेगी रोक

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. एनएच-33 पर चौका से कांदरबेड़ा तक आने-जाने वाले छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही आगामी 8 नवंबर से 12 नवंबर तक प्रतिबंधित रहेगी. यह आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गिरिजा शंकर महतो ने जारी किया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग पर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है.

    इस कार्य के दौरान सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था लागू की जाएगी. इस अवधि में सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन, बसें, ट्रक, ट्रेलर और निजी वाहन इस रूट पर नहीं चल सकेंगे. वहीं, दिन के समय यानी सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ववत जारी रहेगी.

    बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान सड़क के कई हिस्सों पर भारी मशीनें और निर्माण सामग्री तैनात रहेंगी, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है. इसी कारण यह अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान रांची या अन्य स्थानों जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग आदित्यपुर- कांड्रा – चौका या चांडिल होकर रास्ते का उपयोग करें.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    डोबो-कांदरबेड़ा सड़क निर्माण भी शुरू
    एनएच-33 को जोड़ने वाली डोबो-कांदरबेड़ा सड़क के चौड़ीकरण (फोरलेन) का काम शुरू हो गया है. यह सड़क डोबो, सोनारी और चांडिल को एनएच-33 से जोड़ेगी. 7.9 किमी लंबे इस खंड पर झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग की ओर से 101.06 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं.

    डोबो पुल से कांदरबेड़ा तक 7.91 किमी लंबे फोरलेन निर्माण में 66 करोड़ रुपए सड़क निर्माण और 44 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा पर खर्च किए जाएंगे. सड़क बनने के बाद शहरवासियों को रांची आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी. वर्तमान में यह सड़क जर्जर है और अक्सर यहां हादसे हो चुके हैं.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NH-33 पर चौका से कांदरबेड़ा तक सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर 8 से 12 नवंबर तक No Entry No entry from November 8 to 12 on NH-33 for road construction and repair work from Chauka to Kandrabeda. Traffic will be restricted from 2 AM to 7 AM. रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक आवागमन पर रहेगी रोक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group