Kashmir.जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बारामूला-बनिहाल रूट पर शनिवार सुबह एक ट्रेन की विंडशील्ड से पक्षी टकरा गया. इससे शीशा टूट गया और लोको पायलट घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिजबेहरा और अनंतनाग सेक्शन के बीच हुई. दरअसल, श्रीनगर और अनंतनाग के बीच चलने वाली ट्रेन में एक अजीब हादसा हो गया. यहां एक बाज ट्रेन के सामने आ गया और शीशे से टक्कर हो गयी. जिससे ड्राइवर घायल हो गया. ड्राइवर के घायल होते ही ट्रेन को रोकना पड़ गया, फिर ड्राइवर को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई. घायल लोको पायलट की पहचान विशाल के रूप…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी है. आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी. इसके बाद आवेदन करने वालों को लेट फीस देनी होगी। लेट फीस के साथ आप 12 दिसंबर तक ही आवेदन कर सकते हैं. जैक ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal Section से ही भरे जाएंगे. परिषद ने छात्रों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि सभी आवेदन समय पर पूरे कर लिए जाएं,…
Varanasi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस (मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से चार वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और बनारस से खजुराहो के लिए चलने वाली वंदेभारत को रवाना किया. ये वाराणसी को मिलने वाली 8वीं वंदे भारत है. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी. प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करने के जरिए, ये ट्रेनें क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक कार्यकलापों को बढ़ावा देंगी. इनमें बनारस–खजुराहो वंदे भारत…
Patna. बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान ईवीएम की तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि ये मामले आरा, गोपालगंज और सारण जिलों में दर्ज किए गए हैं, जहां बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान हुआ था.अधिकारियों के अनुसार, गोपालगंज में दो लोगों के खिलाफ और आरा व सारण में एक-एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. संबंधित जिलों की पुलिस ने अलग-अलग बयानों में कहा कि मतदान के दौरान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक…
Chatra. नया बस स्टैंड के समीप युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में हजारीबाग के चौपारण के मो इशा व मो आलमगीर शामिल हैं. दोनों पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती कोडरमा से एक यात्री बस पर सवार होकर ऊंटा पहुंची थी. उक्त दोनों ने ऊंटा में उतरने नहीं दिया और युवती को चतरा ले गये.…
Dhalbhumgarh. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने धालभूमगढ़ प्रखंड के मोहलीशोल मैदान में शुक्रवार को भाजपा की चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने झामुमो पर हमला बोला. झामुमो पर आदिवासियों को ठगने के आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि झामुमो ने आदिवासियों की जमीन छीनी है. हेमंत सरकार जनता को धोखा देना बंद करे. भाजपा ही झारखंड के असली हित की बात करती है. उन्होंने याद दिलाया कि ओलचिकी भाषा को आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने का श्रेय भी भाजपा सरकार को ही जाता है. चंपाई ने कहा कि झामुमो सरकार में वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन भी लगभग बंद है. पूर्व…
Ghatsila. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मतदाताओं से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अपनी लोकतांत्रिक शक्ति का प्रयोग करने का आग्रह किया और मतदाताओं को “अफवाह फैलाने वालों, खरीद-फरोख्त करने वालों और जाति एवं पंथ के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों के प्रति आगाह किया. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में धालभूमगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा वोट मांगने के लिए धनबल और धमकियों का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया…
Ranchi. झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 3.75 करोड़ रुपये के ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. यहां एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सीआईडी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीप मजूमदार के रूप में हुई है और रांची के साइबर थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसे दक्षिण दिनाजपुर से हिरासत में लिया गया. सीआईडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जांच से पता चला कि आरोपी वित्तीय संस्थाओं के नाम पर फर्जी निवेश और ‘ट्रेडिंग एप्लीकेशन’ चलाने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था तथा इनके…
Dhanbad. धनबाद जिले में दून एक्सप्रेस के एक डिब्बे से शुक्रवार को भारतीय ‘फ्लैपशेल’ प्रजाति के कुल 78 कछुए जब्त किए गए.पुलिस ने यह जानकारी दी.रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचते ही एक टीम ने तलाशी ली और डिब्बे में सीट के नीचे जूट के छह बोरे बरामद किए. अधिकारी ने कहा, ‘जब किसी भी यात्री ने इस बैग को अपना बताते हुए नहीं लिया तो उन्हें खोला गया.हमें उन बैगों में भारतीय फ्लैपशेल कछुए मिले, जो जिंदा थे. अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी ‘ऑपरेशन…
Jamshedpur. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के पास एनएच-33 पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां कोलकाता से रांची जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर हो गयी. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि बस में सवार दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं . घटना मिथिला मोटर्स के पास हुई. जानकारी के अनुसार, एनएच-33 पर बने कट से एक ट्रेलर सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ट्रेलर की…
