जमशेदपुर: बागुननगर में सांड के हमले से शिक्षिका की कलाई टूट गई. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शिक्षिका धीरज कौर अपने वकील पति कुलबिंदर सिंह के साथ स्कूटी में बागुननगर से गुजर रही थी. ब्राह्मणी रोड बागुननगर में दो सांड आपस में लड़ रहे थे, अधिवक्ता ने स्कूटी किनारे कर दी. लड़ते हुए सांड में से एक आगे बढ़ा और उसने अधिवक्ता पर हमला कर दिया, अधिवक्ता के बांह में सिंग लगा. फिर पीछे बैठी पत्नी के सीने में सींग लगा और वह गिर पड़ी. हमलावर सांड सड़क पर गिरी शिक्षिका की ओर बढ़ा परंतु वहां उपस्थित युवक ने बगल में…
Author: News Desk
Dhanbad. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. 10 एवं 13 नवंबर को गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद – झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन एवं प्रारंभ बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से किया जायेगा किया. 10 एवं 13 नवंबर को गाड़ी संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया मेमू का आंशिक समापन एवं प्रारंभ गोमो स्टेशन से किया जायेगा.
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच हफ्ते में दो दिन मेगा ब्लॉक रहेगा. इस वजह से साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत 12 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. दरअसल, 8 नवंबर से 16 दिसंबर तक हर मंगलवार व शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इसे लेकर रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को नवंबर व दिसंबर में अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दी है. रेलवे द्वारा टाटा-झारसुगुड़ा रेलखंड पर तेज गति की ट्रेनें चलाने के लिए…
Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 सीट पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार रविवार शाम पांच बजे थम जाएगा. इसके बाद इन जिलों में किसी भी प्रकार की सभा, रैली या रोड शो पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में मतदान होगा उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं. पहले चरण के चुनाव में, आजादी के बाद सर्वाधिक 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग को…
Medninagar. पलामू जिले में एक व्यक्ति को “झूठे मामले” में गिरफ्तार करने के आरोप में पुलिस के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि मनातू थाने के उप-निरीक्षक अनिश राज को कर्तव्य में लापरवाही बरतने, मनमानी करने और अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया है एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि पर्याप्त और ठोस साक्ष्य एकत्र किए बिना, उप-निरीक्षक ने 13 सितंबर को व्यक्ति को जल्दबाजी में गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने अपनी निगरानी रिपोर्ट में…
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के एक युवती से धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और अब विवाह से इंकार कर रहा है. मामले में कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती निवासी निशांत कुमार, उसकी मां रूपा देवी और पिता मनोज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. शिकायत के अनुसार, निशांत ने युवती को शादी का भरोसा दिलाते हुए 7 मार्च 2024 को पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था. इसके बाद दोनों के बीच…
Ghatsila.घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का काउंटडाउन शुरू हो गया है. चुनावी माहौल गर्म है, लेकिन आज यानी 9 नवंबर की शाम से प्रचार का शोर थम जाएगा. 11 नवंबर को जनता वोट डालेगी और 14 नवंबर को नतीजे बताएंगे कि बाजी किसके हाथ जाएगी? कुल 2 लाख 55 हज़ार मतदाता तय करेंगे कि झामुमो का झंडा लहराएगा या भाजपा का कमल खिलेगा. भले ही 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन असली जंग सोमेश सोरेन बनाम बाबूलाल सोरेन के बीच है. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन घाटशिला उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा समर्थित झामुमो उम्मीदवार…
Sitamarhi/Betia प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए 65.09 प्रतिशत मतदान ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को 65 वोल्ट का झटका दिया है और अब उसकी रात की नींद उड़ गई है. मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने व्यापक प्रचार अभियान का समापन करते हुए दावा किया कि अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला विपक्ष सत्ता में आता है, तो लोगों के सिर पर ‘कट्टा’ रखकर उनसे हाथ ऊपर करवाएगा. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि पहले चरण में…
Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव की मतदान सामग्रियों के सुरक्षित परिवहन को लेकर जमशेदपुर शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि 10 और 11 नवंबर को भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी. 10 नवंबर की सुबह 4:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक और 11 नवंबर की शाम 4:30 बजे से रात 11:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश और निकासी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर केवल छोटे वाहनों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही चलने की अनुमति दी…
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को सड़क हादसा सामने आया है. यहां प्रेम कुंज से लाल बिल्डिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक नियंत्रण खोने के कारण एक वाहन सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गया. इस हादसे में दुकान में बैठे दुकानदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौका पाकर भीड़ से निकलकर भाग गया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी. सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस दल-बल के साथ…
