Author: News Desk

New Delhi. राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल और एडी सिंह ने रविवार को दावा किया कि तीन नवंबर को हरियाणा से बिहार के लिए ‘चार विशेष रेलगाड़ियां’ चलाई गईं, जिनके जरिये 6,000 लोग चुनावी राज्य पहुंचे. उन्होंने रेल मंत्री से यह स्पष्ट करने को कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान इन रेलगाड़ियों के परिचालन का क्या उद्देश्य था और इनके लिए भुगतान किसने किया. इसके जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस त्योहारी सीजन में रेलवे 12,000 विशेष ट्रेनें चला रहा है. जब भी किसी स्टेशन पर यात्रियों की अचानक भीड़ होती है, हम तुरंत अनिर्धारित विशेष ट्रेनें चला देते हैं.’…

Read More

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों से अपने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत लगभग 16 लाख हस्ताक्षरित फॉर्म एकत्र किए हैं. पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी. हस्ताक्षरित फॉर्म को विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय भेजा गया, जिसे झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रभारी के. राजू ने रांची स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. महतो ने कहा, ‘‘यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक एक महीने के लिए निर्धारित किया गया था.…

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी में खुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां अभिजीत घोष (42) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार देर शाम अभिजीत का शव घर पर फंदे से लटका पाया गया. जानकारी मिलने पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर, सोमवार को अभिजीत के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिजीत नशे का आदि था और कार चलाने का काम करता था. बीते कुछ माह से वह…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. रवाना होने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों से बातचीत कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दल समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें और…

Read More

Jamshedpur.पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे ट्रैक मरम्मत और विकास के काम के कारण 10 से 16 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इस अवधि में आठ ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी, जबकि 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी. इसका सीधा असर टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन नंबर के जरिए ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी ली जा…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 267.74 अंक की बढ़त के साथ 83,484.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 84.90 अंक चढ़कर 25,577.20 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे. वहीं ट्रेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे.

Read More

Jamshedpur.एमजीएम अस्पताल ने सुविधा और स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने की पहल की है. अब अस्पताल में मरीजों को सात अलग-अलग रंगों की बेडशीट दी जाएंगी.  प्रत्येक दिन बेडशीट के लिए एक नया रंग निर्धारित होगा. इससे इस्तेमाल की अवधि व साफ-सफाई की मॉनिटरिंग सरल होगी. एमजीएम प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल में यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है और इससे मरीजों को भरोसा मिलेगा कि हम स्वच्छता को गंभीरता से ले रहे हैं. अस्पताल ने कहा है कि समय-समय पर इस व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर अन्य अस्पतालों में भी मॉडल…

Read More

Ghatsila . घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार की अवधि नौ नवंबर की शाम पांच बजे समाप्त हो गयी. 11 नवंबर की सुबह सात बजे से इस सीट पर वोट डाले जायेंगे. तब तक प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे. हालांकि, उनको किसी तरह की बैठक, सभा या रैली करने की अनुमति नहीं है. मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 2,55,823 मतदाता (1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिला) कुल 300 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे. उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से वेबकास्टिंग करेगा. विधानसभा क्षेत्र व सीमाओं पर बनाये गये चेकपोस्ट पर वेबकास्टिंग…

Read More

Jamshedpur News:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें इस दौरान उन्होंने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं

Read More

Jamshedpur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की. आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अगले कुछ दिनों में इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है. पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच…

Read More