


Jamshedpur.एमजीएम अस्पताल ने सुविधा और स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने की पहल की है. अब अस्पताल में मरीजों को सात अलग-अलग रंगों की बेडशीट दी जाएंगी. प्रत्येक दिन बेडशीट के लिए एक नया रंग निर्धारित होगा. इससे इस्तेमाल की अवधि व साफ-सफाई की मॉनिटरिंग सरल होगी.
एमजीएम प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल में यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है और इससे मरीजों को भरोसा मिलेगा कि हम स्वच्छता को गंभीरता से ले रहे हैं. अस्पताल ने कहा है कि समय-समय पर इस व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर अन्य अस्पतालों में भी मॉडल को बढ़ाया जाएगा.



