Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार सुबह 122 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें और इस चरण में रिकॉर्ड मतदान दर्ज कराएं. इस अंतिम चरण के तहत 20 जिलों में मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं और…
Author: News Desk
Mumbai. जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने मीडिया से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें प्रसारित नहीं करने का आग्रह करते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी ‘‘हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो’’ रहा है. धर्मेंद्र (89) मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं. एशा ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, लगता है कि मीडिया जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखा रहा है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का…
Mumbai. विदेशी पूंजी निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 259.36 अंक की गिरावट के साथ 83,275.99 अंक पर और एनएसई निफ्टी 72.90 अंक फिसलकर 25,501.45 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में सात प्रतिशत की गिरावट आई और बजाज फिनसर्व का शेयर 6.5 प्रतिशत लुढ़का. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा स्टील, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे. दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड,…
Ranchi/Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंगलवार (आज) को मतदाता 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा. सीईओ ने कहा कि मतदान दलों को सोमवार को उनके केंद्रों पर भेज दिया गया है और वे शाम तक कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे. झामुमो विधायक रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन हो गया था जिसके कारण…
New Delhi. राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए.अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि कई गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया. विस्फोट एक चलती हुंडई आई20 कार में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे.…
Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुनका होंडा मोटरसाइकिल शोरूम के पास खड़ी कार में अचानक आग लग गई. गाड़ी के मालिक जुगसलाई के दुखु मार्केट के निवासी हैं. मौके पर अन्य गाड़ियां भी थीं. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची. कार मालिक ने बताया कि वह कार पार्क कर एसबीआई बैंक गये थे, तभी आग लग गयी.…
Ranchi. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सत्ताधारी झामुमो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि झामुमो के विधायक रात के अंधेरे में पैसे बांट रहे हैं, जिससे चुनाव को धनबल के माध्यम से प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झामुमो को चुनाव से पहले ही हार का भय सताने लगा है, इसलिए वह अनैतिक तरीकों का सहारा ले रही है. श्री साहू ने इस मामले को गंभीर बताते हुए चुनाव पर्यवेक्षक, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की है. उन्होंने मांग की…
Ranchi.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति की है. रमा खलखो की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को की. रमा खलखो की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा के प्रति आभार व्यक्त किया है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रमा खलखो को बधाई देते हुए कहा कि रमा…
Ghatsila. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जायेगी. इससे पहले भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सत्ताधरी दल झामुमो पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, घाटशिला उपचुनाव में हार के डर से बौखलाई झामुमो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है. नियमतः 48 घंटे पहले बाहरी लोगों को वहां से निकल जाना था, लेकिन कई बाहरी मंत्री-विधायक घाटशिला के विभिन्न गांवों में खुलेआम पैसे बांट रहे हैं. इस संबंध में एसडीओ, उपायुक्त समेत चुनाव आयोग को सूचना दी गई है. निश्चित हार सामने देख कर,…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के कैनरा बैंक के समीप दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आयी है. कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार के ऑफिस पीकेएस इंटरप्राइजेज में बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना सोमवार करीब 2 बजे की बतायी जा रही है. कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह के ऑफिस से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि लेबर पेमेंट के लिए ऑफिस में बैठे दो स्टाफ से 10 लाख रुपये लूटे गये है. प्राप्त जानकारी अनुसारी बाइक सवार तीन लोग ऑफिस…
