Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»GhatSila By Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी, 300 मतदान केंद्रों पर आज 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता
    Breaking News

    GhatSila By Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी, 300 मतदान केंद्रों पर आज 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi/Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंगलवार (आज) को मतदाता 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा. सीईओ ने कहा कि मतदान दलों को सोमवार को उनके केंद्रों पर भेज दिया गया है और वे शाम तक कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे. झामुमो विधायक रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन हो गया था जिसके कारण रिक्त हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं. उन्होंने कहा, निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

    वेबकास्टिंग के जरिए उन पर नजर रखी जा रही है. सीईओ ने सोमवार को मतदान के दौरान सभी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रांची में स्थापित वेबकास्टिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया. मंगलवार को होने वाले उपचुनाव में 1.31 लाख महिलाओं सहित 2.56 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतगणना 14 नवंबर को होगी. कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    हालांकि मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भाजपा उम्मीदवारों के बीच होने की संभावना है. सत्तारूढ़ झामुमो ने उपचुनाव के लिए रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है. उपचुनाव के लिए कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन पूर्णतः महिलाओं के लिए, दो दिव्यांगजनों के लिए तथा एक का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    300 मतदान केंद्रों पर आज 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता Ghatsila By Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर अधिकारियों ने की हाईलेवल मीटिंग Ghatsila By-Election: All preparations for the Ghatsila Assembly by-election are complete; voters will decide the fate of 13 candidates today at 300 polling stations.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group