Author: News Desk

Patna. हार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को रिकॉर्ड 68.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. इस चुनाव को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है. राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो छह नवंबर को पहले चरण में हुए ‘रिकॉर्ड’ 65.09 प्रतिशत मतदान से लगभग दो फीसदी अधिक है. अधिकारियों ने कहा कि कई मतदान केंद्रों…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है. यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम)…

Read More

Jamshedpur. मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में अचानक आग लग गई. घटना में लाखों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक हो गया. गोदाम संचालक के अनुसार, आग की घटना से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है. प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. घटनास्थल पर मौजूद आर खान ने बताया कि वह दुकान में बैठे थे, तभी गोदाम से अजीब आवाज सुनाई दी.वह वहां पहुंचे तो देखा कि अंदर से धुआं उठ रहा है और सामान जल रहा है. उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों से मदद मांगी. स्थानीय लोग मौके…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील गम्हरिया की यूनियन टाटा कामगार यूनियन के तीसरी बार अध्यक्ष बीके डिंडा को चुन लिया गया. यूनियन के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बीके डिंडा को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया. हालांकि, सारे पदाधिकारी नये बनाये गये. बीके डिंडा टाटा वर्कर्स यूनियन के लंबे समय तक महासचिव रहे थे, जबकि सहायक सचिव भी रहे थे. उन्होंने अपने कमेटी का विस्तार कर दिया, जिसके तहत देबजीत पाल को वर्किंग प्रेसिडेंट, विकास कुमार सिंह को महासचिव, संजीव कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष, सुजय नायक को संयुक्त सचिव, रवींद्र कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इस चुनाव में 20…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में हुए बंपर मतदान के बाद मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट करके कहा कि घाटशिला उपचुनाव को लेकर हुए मतदान में सभी वर्ग के लोगों ने मतदान किया. लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनने के लिए आप सभी का हार्दिक आभार और जोहार. इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला में भाजपा उम्मीदवार बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि शाम पांच बजे तक लगभग 74 प्रतिशत…

Read More

Ranchi . घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार को शाम पांच बजे तक 2.56 लाख मतदाताओं में से करीब 74 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जमशेदपुर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के सभी 300 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. हालांकि, चुनाव परिणाम का सरकार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास फिलहाल 55 विधायक हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

Read More

Ghatsilla: घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया. मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  ऋषभ गर्ग, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी  सुनील चन्द्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 में आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई. सायं 5 बजे तक 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा बाद में की जाएगी. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान…

Read More

Ghatsila घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी पड़ी. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें यह संकेत दे रही थीं कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. शाम 5 बजे तक 2.56 लाख मतदाताओं में से 73.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं खासकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं. घाटशिला के बूथ संख्या-1 नरसिंहपुर मध्य विद्यालय में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान आधे घंटे देर से शुरू हो सका. हालांकि…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से रायपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड को भेजा है. वहीं टाटा से बनारस के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है. यह ट्रेन पुरुलिया होकर चलाने का प्रस्ताव है. इसके चलने से झारखंड, बंगाल के लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी. यह प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय, गार्डेनरीच भेजा गया था, जिसे रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. इधर, रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि रैक की उपलब्धता होने पर रांची-रायपुर ट्रेन चलाया जा सकता है. वमालूम हो कि रांची से वर्तमान में तीन…

Read More

Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट का विस्तार करने जा रही है। एयरपोर्ट के उत्तर और दक्षिण की छोर की सड़कें इस एयरपोर्ट में समा जाएंगी. इसके उत्तर में मौजूद मैदान भी इसी एयरपोर्ट में चला जाएगा. टाटा स्टील की एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है. अब इस पूरे मामले पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बताया कि सोनारी एयरपोर्ट विस्तारीकरण से उपजी समस्या एवं जनआक्रोश के संबंध में मैंने टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट और टीयूआइएसएल के अधिकारियों से गहन वार्ता की. मैंने उन्हें बताया कि कल मैं एयरपोर्ट के सोनारी तरफ के हिस्सा…

Read More