


Jamshedpur. मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में अचानक आग लग गई. घटना में लाखों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक हो गया. गोदाम संचालक के अनुसार, आग की घटना से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है. प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी.
घटनास्थल पर मौजूद आर खान ने बताया कि वह दुकान में बैठे थे, तभी गोदाम से अजीब आवाज सुनाई दी.वह वहां पहुंचे तो देखा कि अंदर से धुआं उठ रहा है और सामान जल रहा है. उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों से मदद मांगी. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। समय रहते आग नियंत्रित कर ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.



