Author: News Desk

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि पार्टी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी. मरांडी ने कहा कि इस अवसर पर खूंटी जिले में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘रांची में, ओल्ड सेंट्रल जेल स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं स्मृति पार्क से एक जुलूस निकाला जाएगा, जो 15 नवंबर को रांची के कोकर में संपन्न होगा. पंद्रह नवंबर…

Read More

Jamshedpur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के सात जिलों में 15 नवंबर तक के लिए शीत लहर की चेतावनी बुधवार को जारी की. मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक सात जिलों – गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए ‘येलो’ अलर्ट (सावधान रहें) जारी किया है. रांची आईएमडी के उप-निदेशक एवं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, सात जिलों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे अगले तीन दिनों के दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहेगा. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में…

Read More

Potka. पोटका थाना क्षेत्र स्थित सरमंदा पत्थर खदान में एक हाइवा पलटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) के रूप में हुई है। यह हादसा खनन कार्य के दौरान हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौजा सरमंदा में सुजित कुमार मंडल को लगभग तीन एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का लीज प्राप्त है. खनन कार्य समाप्त होने के बाद हाइवा में बोल्डर लोड कर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर ने बुधवार को बाजार में मजबूत शुरुआत की और एनएसई पर 28 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ. टाटा मोटर्स के विभाजन के पूरा होने और कंपनी को दो स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाइयों में विभाजित होने के बाद टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स बाजार में सूचीबद्ध हुई. टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन इकाई का शेयर एनएसई पर अपने निर्धारित मूल्य से 28.48 प्रतिशत अधिक 335 रुपये पर खुला. बीएसई पर यह 26.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. एनएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,22,345.46 करोड़ रुपये रहा.…

Read More

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर में चोरी का मामला सामने आया है. करीब 9 से 10 लाख रुपए की चोरी की गई है. यह घटना आदर्श नगर फेज-4 में हुई, जिसने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुनीता चौधरी के पति सीताराम चौधरी ने बताया कि पुनीता पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके इलाज में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया. चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर…

Read More

Adityapur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल में फिर से सेफ्टी से बड़ी चूक सामने आयी है. यहां टाटानगर के आदित्यपुर में खड़ी मालगाड़ी की बोगिया रोल्ड होकर तेज रफ्तार से दूर खड़ी दूसरी मालगाड़ी की बोगियोंसे टकरा गयी. घटना बुधवार की सुबह करीब 9:45 बजे की है. बताया जाता है कि एनआईटी शर्मा बस्ती के समीप खड़ी मालगाड़ी की बोगियां अचानक रोल्ड हो गयी. प्रारंभिक सूचना के अनुसार रोल्ड होकर बोगियां अनियंत्रित रूप से दौड़ते ही आदित्यपुर रेलवे यार्ड में दीवार तोड़ते हुए दूसरी ओर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई. टक्कर काफी तेज थी. दोनों मालगाड़ी रैक के कई…

Read More

Mumbai. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इसके अलाव भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 464.66 अंक की बढ़त के साथ 84,335.98 अंक पर और एनएसई निफ्टी 134.70 अंक चढ़कर 25,829.65 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर फायदे में रहे. दूसरी ओर भारत…

Read More

Mumbai. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल को मंगलवार को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का न्यासी नियुक्त किया गया. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार से जुड़े इस समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 27.98 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा शेयरधारक है. यह कदम दो गुटों… एक गुट नोएल के नेतृत्व वाला और दूसरा दिवंगत रतन टाटा के विश्वासपात्र मेहली मिस्त्री के नेतृत्व वाला… के बीच चल रही खींचतान के समाप्त होने के कुछ दिन बाद उठाया गया है. इनका उन न्यासों के मामलों को लेकर आपस में विवाद था,…

Read More

New Delhi. टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 1,245 करोड़ रुपये रहा. मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में उसे 1,093 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. टाटा पावर की आय सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 15,769 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 15,2474 करोड़ रुपये थी. कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) छह प्रतिशत बढ़कर 4,032 करोड़ रुपये रही. टाटा…

Read More

Patna. बिहार में मंगलवार को जारी चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाए जाने पर जहां गठबंधन के नेताओं ने इसे जनता के भरोसे की जीत बताया, वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने इन पूर्वानुमानों को ‘हकीकत से कोसों दूर’ बताया. विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में राजग की सरकार बनने की संभावना जताई गई है, जबकि विपक्षी ‘महागठबंधन’ के प्रदर्शन को कमजोर और पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया गया है. राज्य के…

Read More