Jamshedpur. टाटा स्टील फाउंडेशन का संवाद कार्यक्रम 15 से लेकर 19 नवम्बर के बीच गोपाल मैदान बिष्टुपुर में होगा. इसमें देश भर की 153 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि शामिल होंगे. पहले दिन 15 नवम्बर को शाम 4 बजे से रात साढे नौ बजे तक ट्राइबल आर्ट और हैंडीक्राफ्ट्स की प्रदर्शनी लगेगी. इसमें 28 जनजातियों के 117 कलाकार भाग लेंगे. 31 प्रकार की पारंपरिक कलाएं प्रस्तुत की जाएंगी. दूसरे दिन 16 नवम्बर को पारम्परिक अखरा का आयोजन होगा. इसमें जनजातीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुति की जाएगी. साथ ही गोपाल मैदान में लगने वाली प्रदर्शनी में ट्राइबल हीलर्स अपना स्टॉल लगाएंगे.…
Author: News Desk
Ranchi. रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होने वाला है. इसके लिए टिकट की दरें तय कर दी गई हैं. टिकट की कीमत 1200 से शुरू है. सबकी महंगी टिकट 12000 की है. हालांकि आमलोगों के लिए टिकटों की बिक्री कब से होगी, इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है. टिकट का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा. जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि यह मुकाबला रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महान क्रिकेट महोत्सव साबित होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि टिकट बिक्री और वितरण…
Jamshedpur. धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चंद्रजीत सिंह ने को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के संपूर्ण परिसर में बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. घाटशिला उप चुनाव की मतगणना में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर गुरुवार को यह आदेश जारी किया गया. उप चुनाव की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए पूरी मतगणना प्रक्रिया को स्वच्छ एवं विधि-सम्मत सम्पादन हेतु यह आवश्यक माना गया कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के सम्पूर्ण परिसर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अधीन निषेधाज्ञा जारी…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार)) अधिनियम-1996 के अंतर्गत नियमावली तैयार करने संबंधी अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के समय पंचायती राज विभाग के सचिव स्वयं न्यायालय में मौजूद थे. मामले में राज्य सरकार की तरफ से सूचित किया गया कि पंचायती राज विभाग ने पेसा नियमावली को मंत्रिमंडल समन्वय समिति के पास प्रेषित किया था, समिति ने कुछ मुद्दे इंगित किए थे.मुद्दों को हल कर एक सप्ताह में पंचायती राज विभाग द्वारा मंत्रिमंडल समन्वय समिति को भेजा जाएगा. न्यायालय ने राज्य सरकार को 3 सप्ताह का समय प्रदान करते हुए मामले में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत…
Jamshedpur. साकची का ऐतिहासिक चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर (कचहरी बाबा मंदिर) में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब टाटा स्टील यूआइसीएल ने मंदिर के पीछे की ओर घेराबंदी का काम शुरू कर दिया. यह हिस्सा जुबिली पार्क से सटा हुआ है. मंदिर कमेटी का कहना है कि घेराबंदी के कारण मंदिर का पिछला निकास मार्ग बंद हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होगी. इसे लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने विरोध जताया, जिसके बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठन और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और टाटा स्टील यूआइसीएल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने…
Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप गुरुवार सुबह सड़क हादसा सामने आया. यहां दो कारें आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए और कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को हल्की चोट आई है. जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी. तभी एक तेज रफ्तार कार जेल चौक की ओर से आई और सामने से…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को गैंगस्टर अमन साव की मौत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. साव इस साल की शुरुआत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कथित तौर पर मारा गया था. साव की मां किरण देवी ने दावा किया कि उन्होंने ऑनलाइन पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसके आधार पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की पीठ ने किरण देवी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया. किरण देवी ने अपने बेटे की मौत के संबंध में…
Chaibasa. झींकपानी थाना क्षेत्र के चाड़ीबासा गांव में गुरुवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे छापामारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ा है. उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर उस फैक्ट्री को ध्वस्त किया. जिसमें सैकड़ो लीटर तैयार अवैध शराब, रैपर, ढक्कन, खाली बोतल, स्प्रीट समेत भारी मात्रा में शराब निर्माण से सम्बंधित अन्य सामग्री बरामद की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए चाईबासा उत्पाद आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि कि गुप्त सूचना के आधार पर झींकपानी थाना अंतर्गत चाड़ीबासा गांव में गुरुवार सुबह 4 बजे उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची. काफी…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के एक किलोमीटर के दायरे में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया और कहा कि ऐसी गतिविधियां वन्यजीवों के लिए खतरनाक होंगी. भारत के प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ झारखंड में सारंडा वन्यजीव अभयारण्य (एसडब्ल्यूएल) और सासंगदाबुरु संरक्षण रिजर्व (एससीआर) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को संरक्षण रिजर्व के रूप में अधिसूचित करने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी. पीठ ने कहा, हम निर्देश देते हैं कि राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के भीतर व ऐसे राष्ट्रीय उद्यान या…
Jamshedpur. रेलवे बोर्ड ने अपने सभी मंडलों को ट्रेन पर ‘ऑन-बोर्ड’ अटेंडेंट और स्टाफ का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र में कहा कि सभी 18 जोन के महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि कोच अटेंडेंट, ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (ओबीएचएस) और अन्य संविदा कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन तत्काल पूरा कर सीएमएम (कोचिंग मेंटेनेंस मैनेजमेंट) पोर्टल पर अपडेट की जाए. बोर्ड ने कहा कि लंबित मामलों की पहचान कर सत्यापन प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए ताकि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके. पत्र में यह भी कहा गया कि पेशेवर एजेंसियों के…
