Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के सूचीबद्ध होने को कंपनी के सफर के साथ-साथ मोटर वाहन उद्योग के लिए एक ‘निर्णायक क्षण’ बताया.टाटा मोटर्स के विभाजन के पूरा होने और उसके दो स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाइयों में विभाजित होने के बाद टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स बाजार में सूचीबद्ध हुई. बीएसई में टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के सूचीबद्धता समारोह में चंद्रशेखरन ने कहा, ‘यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण क्षण है, एक काफी अहम उपलब्धि है….एक निर्णायक क्षण… टाटा मोटर्स और मोटर वाहन उद्योग दोनों के लिए. टाटा मोटर्स का विभाजन एक अक्टूबर से…
Author: News Desk
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को कमजोर रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाद में मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच दोनों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रहा. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.36 अंक या 0.16 प्रतिशत फिसलकर 84,328.15 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 38.50 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,837.30 अंक पर आ गया। हालांकि बाद में दोनों उच्च एवं निम्न स्तर के बीच उतार-चढ़ाव करते रहे. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, इटर्नल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी…
Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सम्पन्न हुआ.अब लोगों को 14 नवंबर (शुक्रवार) का इंतजार है. इस दिन सुबह 8 बजे से मतगणना होगी. इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां किसकी जीत हो रही है. घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव जेएमएम के गद्दावर नेता और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के बाद खाली हुई सीट की वजह से हुआ. वहीं, मतगणना को लेकर कुल 15 टेबल बनाए गए हैं. 20 राउंड में मतगणना होगी. मतदान के दिन सुबह 8 बजे से पहले पहुंचे सर्विस वोट को मतगणना में शामिल किया…
New Delhi. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक हुए कार विस्फोट को बुधवार को एक ‘‘जघन्य आतंकवादी घटना’’ करार दिया. सरकार ने इसी के साथ जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे इस मामले की ‘अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके’ से जांच करें ताकि इसके पीछे के लोगों और उनके प्रायोजकों को बिना किसी देरी के न्याय के शिकंजे में लाया जा सके. भूटान से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं की नीति के प्रति भारत…
Ranchi. झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच से 11 दिसंबर तक होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि सत्र के दौरान पांच कार्यदिवस होंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में मंत्रिमंडल ने ‘क्लेरियस मांगुर’ को राजकीय मछली घोषित करने सहित 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी. उन्होंने कहा, ‘‘इसे राजकीय मछली घोषित करने के बाद इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी. दादेल ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक जिले में एक ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालय’ में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और…
Chatra. चतरा जिले में 27 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्थलगड्डा क्षेत्र में एक कार को रोका और उसमें से 5.4 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की. चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 5.472 किलोग्राम अफीम जब्त की है. दोनों एक कार में सवार थे. कार और दो…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पार्किंग में बुधवार सुबह दो गुट के युवकों के बीच मारपीट हो गई. पार्किंग में मारपीट की सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी तत्काल मौके पर पहुंची और तीन लड़कों को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि जीआरपी द्वारा पकड़े गए तीनों युवक पहले पार्किंग में पूर्व ठेकेदार के लिए काम करते थे. बुधवार सुबह तीनों अन्य साथियों से मिलने आए थे. लेकिन ड्रॉपिंग लाइन में गलत ढंग से घुसने के कारण किसी ने गाली गलौज कर दी. इसके बाद तीनों युवक भिड़ गए और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. हालांकि जीआरपी में अभी पार्किंग कर्मचारियों…
New Delhi. टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना से अधिक होकर 3,183.09 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की. वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील को 758.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. टाटा स्टील की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 59,052.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54,503.30 करोड़ रुपये थी. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय…
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दीपावली की रात हुए दीपक विभार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेम यादव सहित तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल देशी सिक्सर, पिस्टल, दो मैगजीन और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाबूडीह कब्रिस्तान इलाके में छिपे हुए हैं. इस सूचना के आधार पर विशेष टीम ने छापेमारी कर प्रेम यादव और उसके दो साथियों,…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों की पहचान झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित लोहरा के रूप में हुई है. लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा, जेजेएमपी के दो सक्रिय नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है गुमला जिले के निवासी ब्रजेश यादव के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं. वह संगठन में सब-जोनल कमांडर के रूप में…
