Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Central Cabinet: केंद्र सरकार ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को ‘आतंकवादी घटना’ बताया, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव पारित, ‘पेशेवर तरीके’ से जांच के निर्देश
    Breaking News

    Central Cabinet: केंद्र सरकार ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को ‘आतंकवादी घटना’ बताया, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव पारित, ‘पेशेवर तरीके’ से जांच के निर्देश

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक हुए कार विस्फोट को बुधवार को एक ‘‘जघन्य आतंकवादी घटना’’ करार दिया. सरकार ने इसी के साथ जांच एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे इस मामले की ‘अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके’ से जांच करें ताकि इसके पीछे के लोगों और उनके प्रायोजकों को बिना किसी देरी के न्याय के शिकंजे में लाया जा सके. भूटान से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं की नीति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहरायी गई.

    इसमें कहा गया है कि सरकार के उच्चतम स्तर पर स्थिति पर लगातार ‘नजर रखी जा रही है. मंत्रिमंडल की बैठक में आतंकवादी घटना में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. मंत्रिमंडल ने इस नृशंस कृत्य की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया तथा घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया.
    सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस वार्ता में कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर 2025 की शाम को दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट से जुड़ी आतंकवादी घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया.प्रस्ताव में कहा गया है कि देश ने एक ‘‘घृणित आतंकवादी घटना’’ देखी है, जिसे राष्ट्र विरोधी ताकतों ने लाल किले के निकट कार विस्फोट के माध्यम से अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना को ‘युद्ध’ की कार्रवाई माना जाना चाहिए, तो वैष्णव ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव पढ़ा है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक की भी अध्यक्षता की जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. यह बैठक लाल किले के बाहर विस्फोटक से लदी एक कार में हुए धमाके के दो दिन बाद हो हुई। इस धमाके में 12 लोग मारे गए थे. यह घटना एक अंतरराज्यीय ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन चिकित्सकों समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद हुई.

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'पेशेवर तरीके’ से जांच के निर्देश and directed a 'professional' investigation. Central Cabinet: The central government termed the blast near the Red Fort as a 'terrorist incident' Central Cabinet: केंद्र सरकार ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को ‘आतंकवादी घटना’ बताया passed a resolution in the Union Cabinet केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव पारित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026

    Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group