Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: अनंत सिंह जेल में, पर मोकामा का माहौल अब भी गरम, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर विपक्ष भड़का, प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News

    Bihar Election: अनंत सिंह जेल में, पर मोकामा का माहौल अब भी गरम, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर विपक्ष भड़का, प्राथमिकी दर्ज

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता और केंदीय मंत्री राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह के एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को नया विवाद खड़ा हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि इस कथित वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस वीडियो में वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थकों से कह रहे हैं कि वे मतदान दिवस पर विपक्षियों को घर से बाहर न निकलने दें. वीडियो मोकामा का बताया जा रहा है, जो ललन सिंह के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है.

    वीडियो में मगही में ललन कथित रूप से कहते सुने जा सकते हैं, ‘यहां कुछ लोग हैं–उन्हें मतदान वाले दिन घर से बाहर नहीं निकलने देना है. इन्हें अपने घरों के अंदर बंद कर दीजिए. अगर ये आपको मनाने लगे, तो इन्हें मतदान केंद्र तक साथ ले जाइए और वोट डाले जाने के बाद घर वापस भेज दीजिए.

    यह वीडियो उस समय वायरल हुआ है जब हत्या के एक मामले में मोकामा से पार्टी के प्रत्याशी अनंत सिंह और उनके साथियों– माणिकांत ठाकुर एवं रंजीत राम की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की कथित रूप से चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा इलाके में मौत हुई थी. यादव जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने सोमवार को मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में जनसभाओं में कहा था कि यह घटना एक साजिश है और अनंत सिंह ने पुलिस के साथ सहयोग किया तथा कानून-व्यवस्था का पालन किया. ललन सिंह और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को मोकामा का दौरा कर अनंत सिंह के पक्ष में प्रचार और रोड शो किया.

    मोकामा में लोगों को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा, ‘‘अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद हर व्यक्ति को अनंत सिंह की तरह संघर्ष करना चाहिए. जब अनंत बाबू बाहर थे, मेरी ज़िम्मेदारी कम थी, पर अब जब वह जेल में हैं तो मेरी ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है. आज से मैंने मोकामा की कमान अपने हाथ में ले ली है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Anant Singh is in jail Bihar Election: अनंत सिंह जेल में but the atmosphere in Mokama remains tense. Opposition incensed over Union Minister Lallan Singh's controversial statement FIR lodged केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर विपक्ष भड़का पर मोकामा का माहौल अब भी गरम प्राथमिकी दर्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group