Ranchi. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (जेएचएएसए)ने रविवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह पश्चिमी सिंहभूम जिले में संक्रमित खून चढ़ाने की घटना के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों के निलंबन को रद्द करे. कथित तौर पर पांच थैलेसीमिया प्रभावित बच्चे संक्रमित खून चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हो गए थे. सरकारी चिकित्सकों के संगठन ने इस घटना के लिए व्यवस्थागत विफलता का आरोप लगाया तथा निष्पक्ष जांच की मांग की. इस मामले पर चर्चा के लिए यहां आईएमए हॉल में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई. जेएचएएसए के सचिव ठाकुर मृत्युंजय सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों ने…
Author: News Desk
Mumbai. विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261.39 अंक टूटकर 83,677.32 अंक पर और एनएसई निफ्टी 62.9 अंक फिसलकर 25,659.20 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इटर्नल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे. अमेरिकी…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (शासित) राज्यों में आपराधिक मामलों के आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलता है. उनकी यह टिप्पणी जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आई है. बिहार में अब राजग की सरकार है जिसमें भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) शामिल हैं. पड़ोसी राज्य में इस महीने दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. मरांडी ने दावा किया कि सिंह की गिरफ्तारी से…
mumbai. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए रविवार को यहां वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 53 रन से हराकर पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती. भारत ने शेफाली वर्मा (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात विकेट पर 298 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम दीप्ति शर्मा के पांच झटकों के सामने कप्तान लौरा वोलवार्ट (101 रन) के शतक के बावजूद 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई. दीप्ति ने 39 रन देकर पांच विकेट झटके. शेफाली…
Chakardharpur. चक्रधरपुर मंडल रेलवे अस्पताल ने कहा कि पहली बार चिकित्सा सुविधा में नवजात शिशुओं का आधार में नामांकन किया गया और उनके जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किए गए. यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई. बयान में कहा गया है कि शनिवार को जन्मे चार शिशुओं का आधार नामांकन उसी दिन पूरा कर लिया गया. इसमें कहा गया है, ‘यह दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के अंतर्गत किसी भी रेलवे अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए एक ही दिन में आधार नामांकन और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का पहला उदाहरण है.’ दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी बयान…
Jamshedpur. सीतारामडेरा के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने झारखंड के कुख्यात बदमाश प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़े दो शूटर राजेश और कुंडू उर्फ कोदू पाजी को कदमा के शास्त्री नगर इलाके से गिरफ्तार किया है. रेड के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और पुलिस को इनके शास्त्री नगर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. देर रात की गई सटीक कार्रवाई में दोनों को दबोच लिया गया. दोनों…
Ghatsila. एचसीएल के मऊभंडार प्लांट बंद कराने के आरोप पर सांसद विद्युतवरण महतो ने झामुमो पर पलटवार किया है. दरअसल, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य कि ओर से भाजपा पर ये आरोप लगाये गये थे. रविवार को सांसद विद्युतवरण महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एचसीएल की बंद खदानों को चालू कराने का कार्य भाजपा ने किया है जबकि झामुमो के द्वारा खदान को खोलने में लंबे समय तक अड़ंगा डाला गया था. इतना ही नहीं, झामुमो ने मऊभंडार प्लांट को चालू कराने के लिए आज तक कोई पहल नहीं की है जबकि उनके (सांसद) प्रयास से एचसीएल…
Ranchi. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने और मुख्यमंत्री पर उन भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता क्या पाई, जैसे खुलेआम दुश्मनी निकालने का लाइसेंस मिल गया। सच कहें तो, उन्होंने दिल की भड़ास निकालने और अपने सियासी विरोधियों को कुंठा और जलन में ताबड़तोड़ मुक़दमा करवाने और जेल भेजने का जो गंदा खेल…
Patna. जन सुराज के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो गई है. इस गिरफ्तारी ने एक ओर जहां मोकामा का सियासी पारा चढ़ा दिया है, इस हत्या की वजह क्या सिर्फ राजनीतिक है या कुछ और भी पेच इस हत्याकांड में है. अनंत सिंह का प्रोफाइल हमेशा से मोकामा विधानसभा क्षेत्र को हाॅट सीट की श्रेणी में ले आता है. दुलारचंद की हत्या और अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने मोकामा समेत बिहार में वोटर्स की गोलबंदी करा दी है. यहां हालात ऐसे बन गए है…
Patna. बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा तथा चुनाव परिणाम आने के चार दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. तेजस्वी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘चौदह नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और 18 नवम्बर को (इंडिया गठबंधन सरकार का) शपथ ग्रहण होगा. इथर, मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार पर हमला…
