Author: News Desk

Pakud. पुरानी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शुक्रवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में पत्थर व्यवसायी मगबूल शेख उर्फ शेखू (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. जानकारी के मुताबिक, मगबूल शेख रात में अपने घर के पास स्थित एक चाय दुकान पर चाय पीने गए थे और बारिश के कारण वहीं रुक गए. देर रात जब वह घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए छह अज्ञात/नामजद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. एक हमलावर ने मगबूल शेख की पीठ…

Read More

New Delhi. छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों को तीन कार्यदिवसों के भीतर जीएसटी पंजीकरण मिल जाएगा. जीएसटी विभाग शनिवार से छोटे और मझोले व्यवसायों के लिए एक सरल जीएसटी पंजीकरण योजना शुरू कर रहा है. छोटे और कम जोखिम वाले ऐसे व्यवसाय, जिन्हें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली डेटा विश्लेषण के आधार पर पहचानती है, वे इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं. इसके अलावा ऐसे आवेदक जो खुद आकलन करते हैं कि उनकी कर देयता 2.5 लाख रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होगी, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं. केंद्र और राज्य के वित्त…

Read More

Ranchi. सऊदी अरब में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में झारखंड के युवक की मौत हो गई है. क्रॉस फायरिंग में झारखंड के 26 साल के युवक विजय कुमार महतो की मौत हो गई. मृतक विजय कुमार महतो गिरिडीह के डुमरी प्रखंड का रहने वाला था. झारखंड के श्रम विभाग ने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास से संपर्क कर विजय के शव को गिरिडीह लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Read More

Patna. बिहार को मोकामा में जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत मामले में बड़ा खुलासा है. उनकी मौत गोली लगने की वजह से नहीं बल्कि फेफड़े फटने और कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी. दुलारचंज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पीछे से किसी भारी चीज से धक्का लगने के कारण वो नीचे गिरे जिससे उनके सीने की कई हड्डियां टूट गई और फेफड़ा फट गया.पोस्टमार्टम रिपोर्ट केस की आइओ को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट को तीन डाक्टरों की मेडिकल टीम ने तैयार किया है, जिन्होंने पोस्टमार्टम की थी. चुनाव आयोग ने भी इस मामले में…

Read More

Ranchi. नक्सल रोधी अभियान के दौरान असाधारण योगदान के लिए झारखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मियों को शुक्रवार को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के उत्कृष्टता पदक-2025 के विजेताओं में दो महानिरीक्षक (आईजी), दो उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), एक पुलिस अधीक्षक (एसपी), दो उपनिरीक्षक (एसआई) और छह कांस्टेबल शामिल हैं. इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में आईजी होमकर अमोल विनुकांत, आईजी ऑपरेशन माइकल राज एस, डीआईजी इंद्रजीत महथा, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी, डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई मंटू कुमार, कांस्टेबल दीनबंधु शेखर, कांस्टेबल पारस…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के वैसे सरकारी कर्मचारी जिन्हें निर्वाचन कार्य में लगाया गया है, वे महिला विश्वविद्यालय स्थित फैसिलिटेशन सेंटर पर पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं. 30 अक्टूबर से मतदान शुरू है, जिसमें दो दिनों में 117 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पहले दिन 56 एवं दूसरे दिन 61 लोगों ने मतदान किया. मतपत्र कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार फैसिलिटेशन सेंटर पर 30 से 31 अक्टूबर, 03 और 04 नवंबर तथा 06 से 08 नवंबर तक सरकारी पदाधिकारी / कर्मचारी, चालक कंडक्टर, वीडियोग्राफर मतदान करेंगे. आवश्यक सेवा प्रदाता…

Read More

Jamshedpur.टाटा मोटर्स में 24.50 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोपी कंपनी के कर्मचारी गणेश बेहरा को जमशेदपुर कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. इस संबंध में टाटा मोटर्स लिमिटेड के डीजीएम (एचआर) अमितेश पांडेय ने कंपनी के कर्मचारी गणेश बेहरा पर कंपनी के रुपयों की हेराफेरी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था. वर्ष 2022 में गणेश बेहरा के खिलाफ आइपीसी की धारा 406, 408, 411 एवं 420 के तहत दर्ज कराए गए उक्त मामले की की सुनवाई करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अदनान आकिब की अदालत ने आरोपी को साक्ष्य के अभाव में…

Read More

Jamshedpur. आज़ादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-16 में शुक्रवार देर शाम नशे में धुत्त स्कॉर्पियो चालक ने बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों को हल्की चोट आयी है. हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया. स्कॉर्पियो मानगो की ओर से परडीह की दिशा में जा रही थी. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े दो युवकों व एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुक गया. टक्कर लगने से घायलों को…

Read More

Ranchi. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने-अपने जिले के ब्लड सेंटर्स की जांच रिपोर्ट शनिवार तक विभाग को भेजें. उन्होंने कहा कि जहां एलिजा सेंटर से जांच नहीं की जा रही है. वहां की इकाइयों को बंद कर दिया जाएगा. सचिव शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष से राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में निर्देश दे रहे थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी ब्लड बैंकों के सुचारू संचालन एवं निगरानी की समीक्षा…

Read More

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत बालजुड़ी गांव के पास एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गांव के ही कुछ लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वृद्ध महिला के शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंक दिया. शुक्रवार को सुबह जब ग्रामीण शौच करने गए, तो वृद्ध महिला के शव को देखा. जानकारी के मुताबिक बालजुड़ी गांव निवासी जमुना पूर्ति अपने छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति की पत्नी सुखमती पूर्ति व बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ गांव में रहती थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read More