New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू करेगा. अधिकारियों ने गुरुवार को यह घोषणा की. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल, 2026 को समाप्त होंगी. सीबीएसई ने पिछले महीने परीक्षा को लेकर संभावित तारीखों की घोषणा की थी. अंतिम कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए एक अतिरिक्त दिन जोड़ना भी शामिल है. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल दिया गया है. कक्षा 12वीं…
Author: News Desk
Bundu. रांची जिले के बुंडू में बृहस्पतिवार को टायर फटने के बाद यात्री वाहन के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी से लगभग 45 किलोमीटर दूर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह में यह घटना हुई. पुलिस के अनुसार वाहन में 16 लोग सवार थे और ये लोग आदिवासी समूहों द्वारा बुंडू में ताऊ ग्राउंड में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि घायलों को बुंडू उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया…
Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनावी प्रचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार की गई सामग्री के अनुचित उपयोग पर सख्ती बरतते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आयोग का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि मतदाताओं को गुमराह करने वाली किसी भी भ्रामक या परिवर्तित सामग्री पर रोक लगाई जा सके. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रचार में यदि किसी भी प्रकार की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार या डिजिटल रूप से बदली गई तस्वीर, ऑडियो या वीडियो का उपयोग किया जाता है, तो उस…
Mokama.पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर मोकामा में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में जन सुराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार दुलार चंद किसी समय में बिहार की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं के करीबी माने जाते थे. पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त यादव चुनाव प्रचार में शामिल थे, तभी प्रतिद्वंद्वी दल के समर्थकों के साथ झड़प हो गई, जिसके दौरान उन्हें गोली लगी. यादव हाल के दिनों में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े स्थानीय…
Chaibasa.चाईबासा में नो-एंट्री को लेकर सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. पथराव और हंगामे के आरोप में चाईबासा मुफस्सिल थाना में 74 लोगों को नामजद और करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में 6 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं. मामला 27 अक्टूबर को उस समय भड़का जब प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करने की कोशिश की.इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों…
New Delhi.टाटा मोटर्स ने भारत में लंबी दूरी एवं भारी सामान ढोने वाले ट्रकों के लिए तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) भरने की व्यवस्था को मजबूत करने के वास्ते शहरी गैस वितरण कंपनी थिंक गैस के साथ साझेदारी की है. टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि दोनों साझेदारों ने इस उद्देश्य के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. कंपनी के उपाध्यक्ष एवं व्यवसाय प्रमुख (ट्रक) राजेश कौल ने कहा कि भारत टिकाऊ एवं कुशल माल ढुलाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ऐसे में एलएनजी लंबी दूरी और भारी सामान ढोने वाले ट्रकों के लिए एक…
Bokaro. बोकारो में 14 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस वारदात में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. घटना बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव की है. एसपी हरविंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी मंगलवार शाम को बराकला छठ घाट के पास से गायब हो गई थी. जांच के दौरान पता चला कि उसी गांव की एक युवती ने तीन युवकों को फोन किया था और लड़की को…
Saraikela. गम्हरिया में कांड्रा थाना क्षेत्र के बुरूडीह जंगल में एक 19 साल के युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसे किसी ने बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। लड़की का शव पत्थर से कुचला गया है. युवती की पहचान शिवपुर गांव निवासी निरुध नायक की पुत्री नेहा नायक के रूप में की गई है. वह घर से बाहर निकली पर फिर वापस नहीं लौटी. काफी खोजने के बाद उसका शव बुरुडीह के जंगल में मिला है. नेहा के परिवार ने बताया कि गुरुवार सुबह घर से कहीं बाहर निकली थी, लेकिन देर शाम तक…
Ranchi. चाईबासा में बच्चों को HIV संक्रमित ब्लड चढ़ाने का मामला आज झारखंड हाई कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने इस मामले पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और सरकार को तत्काल प्रभाव से इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकारी और निजी अस्पतालों में आयोजित सभी ब्लड डोनेशन कैंप का विस्तृत ब्योरा मांगा है. हाई कोर्ट ने खून की कुल आवश्यकता और वास्तविक उपलब्धता का आंकड़ा शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया…
Mumbai. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 297.96 अंक फिसलकर 84,699.17 अंक पर और एनएसई निफ्टी 90.05 अंक टूटकर 25,963.85 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स और मारुति के शेयर में बढ़त दर्ज की गई.
