Hazaribag.हजारीबाग जिले में पुलिस ने 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का करीब 200 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बिष्णुगढ़ के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन. प्रसाद ने बताया कि हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. प्रसाद ने बताया कि चरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार शाम वाहनों की जांच की गई तथा मादक पदार्थ को बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ…
Author: News Desk
Hazaribag. हजारीबाग में मंगलवार को एक तालाब में नहाने के दौरान चार नाबालिगों समेत पांच लोग डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक 12-20 वर्ष की आयु वर्ग के थे और उनमें से दो बहनें थीं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के साहपुर पंचायत क्षेत्र की तीन लड़कियां, 12 वर्षीय एक लड़का और 20 वर्षीय एक युवती आज दोपहर तालाब में नहाने गए थे, तभी डूबने से उनकी मौत हो गई. कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में ‘हो’ जनजाति के एक युवा जोड़े को एक ही गोत्र में विवाह करने पर समाज से आजीवन बहिष्कृत कर दिया गया. ‘हो’ जनजाति में एक ही गोत्र में विवाह को पाप माना जाता है. इस संबंध में निर्णय जगन्नाथपुर में ग्राम प्रधान, धार्मिक प्रमुखों, दंपति के माता-पिता और समुदाय के लोगों की उपस्थिति में हुई एक बैठक के बाद लिया गया. आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने मंगलवार को कहा कि समुदाय के कुछ सदस्य इस रिश्ते को लेकर नाराज हैं, लेकिन वे कानून के खिलाफ जाकर कोई भी कदम…
Ranchi. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाइबासा में शांतिपूर्ण धरना दे रहे आदिवासी ग्रामीणों पर की गयी पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में काम कर रही है और इसलिए चाइबासा में नो इंट्री नियम लागू नहीं किया जा रहा. मरांडी ने कहा कि बीती रात तांबो चौक पर नो इंट्री की मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गया. उन्होंने कहा कि यह हमला कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की…
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चाईबासा शहर में आदिवासियों पर पुलिस लाठीचार्ज की मंगलवार को आलोचना की. साथ ही बुधवार को कोल्हान बंद का एलान किया. उन्होंने दावा किया कि आदिवासी सोमवार को झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के आवास का घेराव करने गए थे और यह मांग कर रहे थे कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-220 और एनएच-75ई पर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए. चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग परिवहन मंत्री से गुहार लगाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सोमवार रात…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के फटने से 10 साल की एक आदिवासी लड़की की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मनोहरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयदीप लाकड़ा ने बताया कि लड़की तिलापोसी जंगल में सियाल के पत्ते तोड़ने गई थी, तभी उसका पैर गलती से आईईडी पर पड़ गया. लाकड़ा ने कहा, माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश मासूम लड़की अनजाने में आईईडी पर खड़ी हो गई, जिसके कारण विस्फोट हो गया और मंगलवार सुबह उसकी मौके…
Chaibasa. चाईबासा के तांबो चौक इलाके में उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब नो-एंट्री आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो माहौल अचानक गरम हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई…
Jamshedpur. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने झारखंड में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में खराब अनुपालन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) वार विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. इसी प्रकार देवघर और जमशेदपुर में खाद संयंत्रों के प्रदर्शन का खुलासा किया जाना चाहिए. न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और डॉ. ए सेंथिल वेल की अध्यक्षता वाली एनजीटी की मुख्य पीठ (नयी दिल्ली) ने पाया कि झारखंड में प्रतिदिन 2,483 टन (टीपीडी) ठोस अपशिष्ट उत्पन्न होता है जिसमें से 2,307 टीपीडी का प्रसंस्करण किया जाता है. एनजीटी ने सोमवार को अपने आदेश में…
New Delhi. टाटा ट्रस्ट्स में अब विवाद की दरार और गहरी हो गयी है. वजह ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और उनके करीबी माने जाने वाले दो अन्य प्रभावशाली न्यासियों ने मेहली मिस्त्री की ट्रस्टी के रूप में पुनर्नियुक्ति के खिलाफ मतदान किया है. इससे टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी को नियंत्रित करने वाली परोपकारी इकाई में दरार और गहरी हो गई.टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा का पिछले साल निधन होने के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का प्रमुख नियुक्त किया गया था. मेहली मिस्त्री को दिवंगत रतन टाटा के करीबी माना जाता है. मामले से अवगत लोगों…
Bokaro. बोकारो जिले में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने ‘इंडियन रिजर्व बटालियन’ (आईआरबी) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पीड़ित जवान की पहचान चास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श कॉलोनी स्थित यदुवंश नगर निवासी अजय यादव (25) के रूप में हुई है. गिरिडीह जिले में तैनात यादव छठ पूजा की छुट्टी पर अपने गृह क्षेत्र चास जा रहे थे और सोमवार शाम यह घटना हुई. चास के अनुमंडली पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने कहा, ‘किसी मुद्दे को लेकर जवान और बलराम तिवारी नाम के युवक…
