Chaibasa.चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की एक लापरवाही के चलते पांच बच्चों की जिंदगी पर संकट छा गया. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा के सरकारी अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद पांच बच्चे HIV पॉजिटिव हो गए. इन पांच बच्चों में से एक सात साल का बच्चा थैलेसीमिया पीड़ित है. घटना सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. झारखंड सरकार ने पहला मामला सामने आते ही तुरंत हरकत में आते हुए रांची से पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम भेजी, जिन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की और चार और केसों की…
Author: News Desk
Jamshedpur. मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. लकड़ी, गद्दे, कपड़े और फर्नीचर की दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. राहत की बात…
Ranchi.एनटीपीसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि पतरातू परियोजना में 800 मेगावाट इकाई का परीक्षण संचालन पूरा होने के साथ उसकी स्थापित क्षमता बढ़कर 84,849 मेगावाट हो गई है. एनटीपीसी ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी पतरातू बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड ने यूनिट-1 (800 मेगावाट) का परीक्षण संचालन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. कंपनी ने कहा, ‘पतरातू बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड के पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, चरण-1 (3×800 मेगावाट) की इकाई-1 (800 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक परीक्षण संचालन पूरा कर लिया है और 16 अक्टूबर से एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता में शामिल हो गई है. इसके…
West singhbhum:लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी गुवा में पूरे जोरों पर है.छठव्रतियों और उनके परिवारों ने कुसुम घाट समेत अन्य छठ घाटों की घेराबंदी कर सफाई अभियान शुरू कर दिया है. श्रद्धालुओं ने पत्थर रखकर छठ करने के लिए स्थान निर्धारित किए और घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित की, ताकि व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो समाजसेवियों की ओर से घाटों और सड़कों पर लाइट की व्यवस्था की जा रही है, जिससे शाम और सुबह अर्घ्य के समय पर्याप्त रोशनी बनी रहे. रविवार शाम 7 बजे खरना पूजा के बाद लोग प्रसाद स्वरूप…
Sahibgunj.साहिबगंज जिले में बासकोला घाट पर छठ पूजा के अनुष्ठान की तैयारी करने के बाद गंगा नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूब कर मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार शाम को हुई जब संजय चौधरी (17) और ओम महालदार (14) रिवर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत तालझारी प्रखंड में घाट पर ‘अर्घ्य’ (छठ त्योहार से जुड़ी एक रस्म) की तैयारी करने गए थे. रिवर पुलिस थाने के प्रभारी लव कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “तीन किशोर घाट पर आए थे, और अनुष्ठान की तैयारी करने के बाद उन्होंने नदी में…
Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ थाना के नूतनगढ़ रेलवे अंडरपास पर शुक्रवार सुबह युवक और युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे. इसे समेटने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. थाना प्रभारी ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस एवं मतदाता पहचान पत्र घटनास्थल पर मिला है. इसके अनुसार युवक का नाम मंगल टुडू (35) जो रावताड़ा पंचायत के बाबइदा निवासी तथा युवती जोबारानी किस्कु (30) मुसाबनी की रहने वाली है. आशंका जतायी जा रही है…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सात वर्षीय थैलेसीमिया (आनुवांशिक रक्त विकार) पीड़ित बच्चे के माता-पिता ने शुक्रवार को एक ब्लड बैंक पर बच्चे को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का आरोप लगाया. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय सरकारी टीम का गठन किया गया है. एचआईवी संक्रमण से एड्स जैसी लाइलाज और जानलेवा बीमारी होती है. जिला सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो माझी ने कहा, ‘‘पीड़ित को ब्लड बैंक आने के बाद से 25 यूनिट रक्त चढ़ाया जा चुका है. ब्लड बैंक सभी थैलेसीमिया रोगियों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध…
Jamshedpur. टाटानगर समेत देशभर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार से छठी मईया के मधुर गीत गूंजने लगे हैं, जिनकी स्वर लहरियां यात्रियों के मन में भक्ति, सुकून और अपनेपन की भावनाएं भर रही हैं. रेल मंत्रालय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को छठ महापर्व की भावना से जोड़ना है, ताकि उनका सफर और अधिक सुखद, आनंदमय व आरामदायक बन सके. मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर इन गीतों को बजाने का उद्देश्य यात्रियों को पर्व की भावना से जोड़ना तथा उनकी यात्रा को और…
Jamshedpur. चार दिवसीय छठ महापर्व के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को ‘नहाय खाय’ के साथ शुरू होगा. 26 अक्टूबर को ‘खरना’, 27 अक्टूबर को ‘संध्या अर्घ्य’ और 28 अक्टूबर को ‘उषा अर्घ्य’ के साथ इसका समापन होगा. इस महापर्व को लेकर शहर के सभी घाटों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाओं से युक्त बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. अधिकारी इस बात का खास ध्यान रख रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो. खरकई, सुवर्णरेखा और दोमुहानी नदियों के किनारे अधिकांश छठ घाट तैयार किये गये हैं.…
Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि पर निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन (भाजपा), सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो), रामदास मुर्मू (जेएलकेएम), पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक), पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी) के…
