New Delhi.केंद्र सरकार ने भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. वर्तमान प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया से वाकिफ लोगों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि न्यायमूर्ति गवई को उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने के लिए कहने से संबंधित पत्र बृहस्पतिवार शाम या शुक्रवार तक मिल जाएगा. प्रक्रिया ज्ञापन के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति, स्थानांतरण एवं पदोन्नति के नियम निर्धारित करने वाले दस्तावेजों में कहा गया है…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन से शुक्रवार को हावड़ा नागपुर छठ स्पेशल ट्रेन गुजरेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश जारी हुआ. इसके तहत 24 अक्तूबर (आज) को हावड़ा-नागपुर छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन हावड़ा से आज रात 9:30 बजे खुलेगी, जो खड़गपुर होते हुए टाटानगर रात 2:35 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया होते हुए नागपुर 25 अक्तूबर की शाम 6:20 बजे पहुंचेगी. त्योहारों की भीड़ को देखते हुए छठ पर कुल 12 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गयी हैं, जिनमें 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी शामिल है. दूसरी ओर,…
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि त्योहारी मौसम में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पर मंडल, जोन और रेलवे बोर्ड स्तर पर नजर रखी जा रही है, ताकि उसे कुशलतापूर्वक और निर्बाध रूप से नियंत्रित किया जा सके. यहां रेल भवन के वॉर रूम में संवाददाताओं से बातचीत में वैष्णव ने कहा कि सभी मंडल और जोन सीसीटीवी कैमरों की मदद से वास्तविक समय में स्टेशन पर यात्रियों के आगमन पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड का वॉर रूम निगरानी के तीसरे स्तर के रूप में काम करता है. वैष्णव…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य और देश के अन्य हिस्सों में कुख्यात अपराधियों द्वारा ‘पाकिस्तान से हथियारों के आयात’ की उच्च स्तरीय जांच का आदेश देने का आग्रह किया. पुलिस ने बुधवार को रांची में एक महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से पाकिस्तान निर्मित तीन पिस्तौल जब्त की गईं. मरांडी ने एक बयान में कहा, ये हथियार पंजाब के मोगा के रास्ते भारत लाए जा रहे हैं और रांची तथा देश के कई हिस्सों में व्यापारियों को धमकाने के लिए…
New Delhi. टाटा ट्रस्ट ने अपनी तीन प्रमुख चैरिटेबल संस्थाओं में मेहली मिस्त्री को ट्रस्टी (न्यासी) के रूप में दोबारा नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे उन्हें आजीवन ट्रस्टी बनाया जा सकेगा. सूत्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी. घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने कहा कि टाटा ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने ट्रस्ट के अन्य सदस्यों को इस आशय के प्रस्ताव से अवगत कराया. इस प्रस्ताव के तहत मिस्त्री को सर रतन टाटा ट्रस्ट, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और बाई हीराबाई जमसेतजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन में दोबारा नियुक्त किया जाना है. टाटा समूह के दिवंगत प्रमुख…
Mumbai. विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.18 अंक की गिरावट के साथ 84,403.22 अंक पर और एनएसई निफ्टी 51.1 अंक फिसलकर 25,840.30 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे.
Ghatsila. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के चुनावी खर्च की जांच तिथियां तय कर दी गई हैं. यह जांच घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में होगी. प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर अपना व्यय लेखा प्रस्तुत करना अनिवार्य है. घाटशिला विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, व्यय लेखा निरीक्षण तीन चरणों में किया जाएगा. सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक समय तय किया गया है. 30 अक्तूबर को पहला निरीक्षण, चार…
Jamshedpur. सुंदरनगर जोंद्रागोड़ा में गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से शंभू लोहार की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, वह शौच के लिये रेलवे लाइन पार कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसा सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास पोल नंबर 253/87 के पास हुआ. हादसे के बाद मामले की जानकारी सुंदरनगर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया…
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के एक डिब्बे पर पत्थर फेंकने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. आरपीएफ मनोहरपुर के प्रभारी अधिकारी जेएन मिश्रा ने बताया कि मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के ए-4 (एसी 2-टियर) कोच पर पत्थर फेंके जाने के बाद घटना की शिकायत दर्ज कराई गई. मिश्रा के मुताबिक, “छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई) से हावड़ा (कोलकाता) जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस आमतौर पर मनोहरपुर…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में ‘‘जंगलराज’’ पर अगले 100 साल तक चर्चा होगी और विपक्ष अपने कुकृत्यों को छिपाने की कितनी भी कोशिश कर ले, जनता उसे माफ नहीं करेगी. तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बीच राजद-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘गठबंधन’ नहीं, बल्कि ‘लठबंधन’ (अपराधियों का गठबंधन) है क्योंकि दिल्ली और बिहार के इसके सभी नेता जमानत पर बाहर हैं. मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा…
