Author: News Desk

Jamshedpur.सीतारामडेरा में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप घाघीडीह जेल के कक्षपाल संजय सिंह पर लगा है. उसने तीन मंजिला फ्लैट की छत पर ले जाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की. घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को होने के बाद उन्होंने पहले भालूबासा चौक सागर साइकिल दुकान के फुटेज की जांच की. फुटेज में बच्ची को साथ ले जाने की तस्वीर दिखने के बाद परिजनों ने कॉलोनी के लोगों के साथ मिलकर आरोपी को उसके फ्लैट से पकड़ा. उसकी जमकर पिटाई की. उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी पीटा. हंगामा…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के प्रचार के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया है. चुनाव प्रचार के दौरान स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर जनसंपर्क करना अब उनके लिए कानूनी मुसीबत बनता दिख रहा है. इस संबंध में जमशेदपुर के उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान चार पहिया वाहन के ऊपर बैठकर या खड़े होकर प्रचार-प्रसार किया गया, जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है. उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित राजनीतिक दल या प्रत्याशी को 24 घंटे के भीतर…

Read More

Jamshedpur. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू सहित 10 उम्मीदवारों ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निवर्तमान विधायक एवं राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हो गई थी. झामुमो ने इस सीट से दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को उपचुनाव के लिए फिर…

Read More

Chakardharpur. छठ महापर्व के मद्देनज़र चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में विशेष वार रूम बनाया गया है. इस वार रूम से मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन -टाटानगर, राउरकेला और झारसुगुड़ा -में यात्रियों की बढ़ती भीड़ पर लगातार नजर रखी जा रही है. बताया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह वार रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा. इसमें तैनात कर्मचारी तीनों प्रमुख स्टेशनों के सीसीटीवी मॉनिटरिंग के जरिये भीड़ की स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं. ये बातें डीआरएम तरुण हुरिया ने कही. मंगलवार को चक्रधरपुर स्थित डीआरएम सभागार में आयोजित संवाददाता…

Read More

Jamshedpue. जमशेदपुर के बारीडीह क्षेत्र में मंगलवार देर रात कार में आग लग गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी. घटना बारीडीह के मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है. कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उसमें से धुआं निकलता देखा गया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,…

Read More

Jamshedpur. जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआइ) और दुबई स्थित प्रमुख स्वास्थ्य समूह एस्टर डीएम हेल्थकेयर के बीच करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत बनाना, छात्रों को वैश्विक उद्योग अनुभव से जोड़ना और भविष्य के नेतृत्व विकास के अवसर प्रदान करना है. इस करार के तहत दोनों संस्थान मिलकर प्रबंधन शिक्षा, उद्योग-इंटरेक्शन और नेतृत्व विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे. एक्सएलआरआइ की ओर से संस्थान के निदेशक डा. (फादर) सेबेस्टियन जार्ज, एसजे. ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जबकि एस्टर डीएम हेल्थकेयर की ओर से ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स आफिसर…

Read More

Jamshedpur/Ranchi. छठ पूजा के मद्देनजर झारखंड से बिहार जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है. टाटानगर स्टेशन में बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है.अधिकांश ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग बंद हो चुकी है. रेलवे की वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर अधिकांश ट्रेनों में रिग्रेट का संदेश दिख रहा है, यानी इन ट्रेनों में अब टिकट बुकिंग बंद हो गयी है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इतनी ज्यादा ट्रेनें चलने के बावजूद भी टिकट क्यों नहीं मिल पा रही है?   इधर, रांची से…

Read More

New Delhi. टाटा ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से वेणु श्रीनिवासन को आजीवन ट्रस्टी (न्यासी) के रूप में फिर से नियुक्त किया है. संगठन के भीतर कथित आंतरिक मतभेदों के बीच अब सभी की निगाहें मेहली मिस्त्री की वापसी के संबंध में होने वाले फैसले पर टिकी हैं. श्रीनिवासन का कार्यकाल 23 अक्टूबर को खत्म होने वाला था, जिससे पहले इस सप्ताह उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई. यह फैसला टाटा ट्रस्ट के भीतर विभाजन की खबरों के बीच हुआ, जहां एक गुट नोएल टाटा के साथ जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. नोएल ने रतन टाटा के निधन के बाद चेयरमैन…

Read More

Ranchi. बिहार चुनाव में सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सत्येंद्र साह के खिलाफ गढ़वा में 2004 के एक बैंक लूट मामले में गैर-जमानती वारंट लंबित था. जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र साह जब सासाराम सीट से अपना नामांकन दाखिल करने अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, तो झारखंड पुलिस की एक टीम वहां पहले से ही मौजूद थी.  जैसे ही वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी की खबर फैलते…

Read More

Jamshedpur. दीपावली के अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की है. उन्होंने अपने पंचायत मद से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से एक RO प्लांट का निर्माण कराया है, जिसे कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन के समीप स्थापित किया गया है.आरओ प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या थी. इसे देखते हुए यह योजना शुरू की…

Read More