Author: News Desk

Mumbai. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए और बाजार ने लगातार चौथे दिन अपनी बढ़त बनाए रखी. रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और विदेशी कोषों की लिवाली से बाजार को समर्थन मिला. वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी ने भी बाजारों के उत्साह को बढ़ाया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 84,363.37 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान यह 704.37 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 84,656.56 पर पहुंच गया था. दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 25,843.15 पर बंद…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला के जुगसलाई नगर परिषद पार्क में बिना अनुमति पटाखा दुकानों के लगने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें 19 अक्टूबर को रात तकरीबन 9:00 बजे बंद करवा दिया, पर आज सुबह यानि की 20 अक्टूबर को येन केन प्रकार से पटाखा व्यापारी पुन: जुगसलाई नगर परिषद पार्क में संगठित होकर खुलेआम फटाका बेच रहे हैं. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने जुगसलाई के आर पी पटेल मैदान के लिए 48 अस्थाई पटाखा लाइसेंस जारी किया था, इसके बावजूद जुगसलाई के दर्जनों फटाका कारोबारी कानून को ताक पर रखकर जुगसलाई नगर परिषद पार्क में बेचते…

Read More

Jamshedpur. जयराम कुमार महतो के नेतृत्व वाली जेकेएलएम ने झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. जेकेएलएम उम्मीदवार मुर्मू ने  कहा कि वह पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में 21 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. जयराम को टाइगर महतो के नाम से भी जाना जाता है. मुर्मू ने झामुमो और भाजपा प्रत्याशियों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घाटशिला सीट पर बाहरी लोग मैदान में हैं. राजग उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन सरायकेला-खरसावां…

Read More

Ghatsila.घाटशिला उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर से पोस्टल वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 30-31 अक्टूबर, 3, 4, 6, 7 एवं 8 नवंबर को सिदगोड़ा स्थित वीमेंस यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर-101 में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी. इस दौरान पोलिंग पर्सनल, रिजर्व, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो ऑब्जर्वर, बीएलओ, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी, पुलिस, होमगार्ड जवान, सेक्टर पुलिस, स्पेशल ब्रांच, एसएपी, जीआरपी, सीटीसी, जैप-6, आइआरबी-01, एसीबी, ड्राइवर, कंडक्टर, वीडियो फोटोग्राफर के अलावा सभी कोषांग के ऑफिसर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. 5, 6 और 7…

Read More

Devaghar. देवघर जिले में कर्ज की किश्त चुकाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को ट्रक से कुचल दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना देवीपुर थाना क्षेत्र में दोपहर को उस समय हुई, जब आरोपी संजीत जायसवाल (42) ने अपने छोटे भाई बिट्टू (35) को ट्रक से कथित तौर पर कुचल दिया. पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त बिट्टू चौधरीडीह मेन रोड पर सड़क किनारे एक ढाबे के पास अपनी बाइक धो रहा था. पुलिस ने बताया कि संजीत अपना ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. देवीपुर थाना…

Read More

Hazipur. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यादव को 16 अक्टूबर को नामांकन जुलूस के दौरान पुलिस लोगो और नीली लाल बत्ती लगी एक एसयूवी का उपयोग करते हुए देखा गया. इसके बाद महुआ के क्षेत्र…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शहर का कुख्यात और वांटेड अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरव शर्मा को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. लंबे समय से फरार चल रहा यह अपराधी आखिरकार अब पुलिस की गिरफ्त में है. अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ला रही है, जहां उससे अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिंकू सेठ मूल रूप से जयपुर के शाहपुर का निवासी है, लेकिन वह कई वर्षों से…

Read More

Mumbai. रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले. वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी से भी स्थानीय बाजारों को समर्थन मिला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 704.37 अंक बढ़कर 84,656.56 पर पहुंच गया. दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 216.35 अंक बढ़कर 25,926.20 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई. दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और टाटा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट गेट के समीप नगर परिषद पार्क, जुगसलाई में अवैध रूप से लगाए गए तकरीबन 40 से 50 पटाखा दुकानों को बंद करा दिया गया है . ज्ञात हो कि इस संदर्भ में लहर चक्र संवाददाता ने जिला के तेज तर्रार उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी का ध्यान आकर्षित कराया था. उपायुक्त महोदय की तत्परता के बाद अवैध पटाखा कारोबारी जो जुगसलाई रेलवे लाइन के समीप बिना लाइसेंस के पटाखा की खरीद बिक्री कर रहे थे, उन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है एवं पार्क के…

Read More

Jamshedpur. टेल्को के क्रॉस रोड 9ए स्थित यंग बॉयज क्लब श्री श्री काली पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का रविवार को उद्घाटन किया गया. यहां 22 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है. पूजा पंडाल की ऊंचाई 60 फीट रखी गई है. पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, टाटा मोटर्स जमशेदपुर के प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह ने किया. उद्घाटन के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसे वाराणसी से आमंत्रित पुरोहितों ने संपन्न कराया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

Read More