Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Curruption: ACB ने Ranchi City DSP के रीडर सुनील पासवान को 25 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand Curruption: ACB ने Ranchi City DSP के रीडर सुनील पासवान को 25 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रांची एसीबी की टीम ने की है. किसी केस से जुड़े मामले में रीडर ने एक व्यक्ति से घूस की मांग की थी. जबकि वह घूस नहीं देना चाहता था. उसने इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने रणनीति के तहत जाल बिछाकर रीडर सुनील पासवान को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया. वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव का रहने वाला है.

    यह है मामला
    शिकायतकर्ता रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव निवास मिथुन कुमार हैं उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में लिखित आवेदन देकर बताया था कि सिटी डीएसपी रांची रीडर सुनील पासवान ने उनके बड़े भाई वनरक्षी जितेन्द्र कुमार को दहेज प्रताड़ना के केस में बचाने, केस हल्का करने के एवज में 40 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी थी. वनरक्षी जितेंद्र कुमार के विरूद्ध चुटिया थाना में पांच मई 2025 को कांड संख्या 103/25 में दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है.

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    पीड़ित ने रिश्वत की राशि कम कराया तो मामला 25 हज़ार पर तय हुआ. इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना एसीबी को दी. सूचना के विधिवत सत्यापन के बाद रीडर सिपाही सुनील पासवान पर लगाये गये आरोपों को एसीबी ने सत्य पाया. पीड़ित के आवेदन और एसीबी के सत्यापन के आधार पर 15 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना में कांड संख्या-19/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद आरोपित रीडर सुनील कुमार पासवान को एसीबी ने 16 अक्टूबर को 25 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. अब आगे की कार्रवाई जारी है.

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 Jharkhand Corruption: ACB arrested Ranchi City DSP's reader Sunil Paswan while accepting a bribe of Rs 25 Jharkhand Curruption: ACB ने Ranchi City DSP के रीडर सुनील पासवान को 25 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    May 31, 2026

    Novel Tata: नोएल टाटा बोले- ट्रेंट विकास के शुरुआती चरण में, राजस्व में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल करेंगे

    May 31, 2026
    Recent Post

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    May 31, 2026

    Novel Tata: नोएल टाटा बोले- ट्रेंट विकास के शुरुआती चरण में, राजस्व में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल करेंगे

    May 31, 2026

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group