Author: News Desk

Jamshedpur. घाटशिला विधान सभा उप चुनाव में लगाये जाने वाले मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 13 अक्तूबर से शुरू होगा. प्रशिक्षण तीन चरण में दिया जाएगा. इस बार मतदान के लिए जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी सिदगोड़ा चिह्नित किया गया है. प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी एसओआर राहुल जी आनंद जी जबकि अन्य अधिकारियों में अनुभवी डॉ. रजनीकांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी सहयोग करेंगे. डॉ. मिश्रा जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हैं. घाटशिला उप चुनाव में कुल 1320 मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा, क्योंकि वहां पर 300 बूथ हैं. हर बूथ पर चार-चार मतदान कर्मी और 10 प्रतिशत रिजर्व मतदान कर्मी रखे जाने…

Read More

Ranchi.सेना की जमीन खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने छवि रंजन को राहत देते हुए जमानत दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं. छवि रंजन पिछले दो साल से ज्यादा समय से जेल में हैं. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच कर रही थी. सुनवाई के बाद जस्टिस बेंच ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी. अब दो साल से ज्यादा समय जेल में बिताने के बाद छवि रंजन…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना जमशेदपुर के कारोबारी हरिराम सिंह के चंद्रा आवास परिसर की है, जहां अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की. वे डॉ अभिषेक के ससुर भी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे प्रिंस सिंह नाम के एक युवक का हाथ होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि प्रिंस सिंह ने करीब 7 दिन पहले हरिराम सिंह से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी की मांग पूरी न होने पर यह गोलीबारी की…

Read More

Oslo.वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिडनेस ने कहा कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार रहीं मारिया कोरिना मचाडो ‘‘कभी गहन तौर पर विभाजित रहे विपक्ष को एकजुट करने वाली प्रमुख शख्सियत हैं. एक ऐसा विपक्ष जिसने स्वतंत्र चुनाव और प्रतिनिधि सरकार की मांग को समान रूप से उठाया. विशेषज्ञों का कहना है कि समिति आमतौर पर दीर्घकालिक शांति, अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व को बढ़ावा देने और उन संस्थानों के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो इन लक्ष्यों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षा प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए DADB इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है. DADB इंडिया डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है, जो जर्मन तकनीकी विशेषज्ञता को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने के लिए जानी जाती है. यह एमओयू श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे. राजेश और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख श्री शशिकांत सिंह ने DADB इंडिया के प्रतिनिधियों श्री विवेक शर्मा (रीजनल हब मैनेजर), श्री नीलाद्रि बिहारी राय (रजिस्ट्रेशन हब मैनेजर) और सुश्री ओइंद्रिला घोष…

Read More

इस वक्त की बड़ी खबर चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा से आ रही है बंडामुंडा में सीबीआई का छापा पड़ा है. यहां पर एक आरपीएफ जवान को सीबीआई ने रिश्वत लेते धर दबोचा है. पिछले कुछ महीनो में सीबीआई की बंडामुंडा राउरकेला सेक्शन में यह तीसरी छापामारी है, जिसमें सीबीआई ने रेल कर्मी और RPF को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है. ताजा मामले में आरपीएफ ने बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट पर तैनात RPF जवान को धर दबोचा है. चक्रधरपुर रेलमंडल में एकबार फिर से आरपीएफ का चेहरा बेनकाव हुआ है। सीबीआई की टीम ने बंडामुंडा आरपीएफ जवान को 15…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा बालू घाटों के आवंटन पर लगाई गई रोक हटाने से इनकार कर दिया. मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ‘आदिवासी बुद्धिजीवी मंच’ द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी. महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि पेसा अधिनियम के तहत बनाए जाने वाले नियम 17 विभागों को उनकी राय के लिए भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि पांच विभागों की राय लंबित है और उनके प्राप्त होने पर मसौदा नियमों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष भेजा जाएगा. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 30…

Read More

Jamshedpur.. टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़कर 56.7 लाख टन हो गया. जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस की ‘रीलाइनिंग’ के पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य होने की वजह से कंपनी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में टाटा स्टील इंडिया का कच्चा इस्पात उत्पादन 56.7 लाख टन रहा. तिमाही आधार पर उत्पादन में आठ प्रतिशत और सालाना आधार पर सात प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसमें कहा गया कि…

Read More

Medninagar. पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां के तेलाड़ी गांव में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला. पुलिस ने बताया कि हैवान बने भाई ने छोटे भाई की पत्नी को पारिवारिक कलह के बाद मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार चल रहा है. इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को परिवार में किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई. देखते ही देखते लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई कि बड़े भाई के सिर पर खून…

Read More

Mumbai. रियल्टी और उपयोगिता शेयरों में खरीदारी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स लगभग 300 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर से ऊपर था. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.21 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 82,471.31 पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 70.05 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 25,251.85 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और टाइटन में उल्लेखनीय बढ़त हुई. हालांकि, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स और…

Read More