Author: News Desk

Patna. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नई श्रम संहिता और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ आयोजित ‘चक्का जाम’ में शामिल होने के लिए बुधवार को पटना पहुंचेंगे. इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) के नेताओं ने यह जानकारी दी. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और वाम दलों के नेताओं के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई. कुमार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यहां चुनाव आयोग के कार्यालय…

Read More

Ranchi. नेतरहाट आवासीय विद्यालाय की तर्ज पर दुमका और चाईबासा में संचालित आवासीय विद्यालय व इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को होगी. परीक्षार्थी 21 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश पत्र जैक की वेबसाइट से डाउनलोड होगा. परीक्षा 200 अंकों की होगी. सफल विद्यार्थियों का नामांकन कक्षा छह में होगा.

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट निर्वाचन आयोग के बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई करने के लिए सोमवार को राजी हो गया. न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की ‘आंशिक कार्य दिवस’ पीठ ने कई याचिकाकर्ताओं की ओर से कपिल सिब्बल की अगुवाई में कई वरिष्ठ वकीलों की दलीलों को सुना और याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए राजी हुई. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा की ओर से पेश हुए सिब्बल ने पीठ से इन याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करने…

Read More

Bhuvaneshvar.ओडिशा के बोलांगीर जिले में रेल पटरी पर सोशल मीडिया के लिए वीडियो (रील) बनाने के आरोप में दो किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो में एक लड़का रेल पटरी पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके पीछे से ट्रेन आती दिख रही है. यह वीडियो पूर्णापानी और झारमुंडा रेलवे स्टेशनों के बीच शूट किया गया था. उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों की उम्र क्रमश: 12…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तुराउन-पोटा गांव में हुई, जब मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोग आग के साथ करतब कर रहे थे. मुफस्सिल थाना प्रभारी कुनाल किशोर ने बताया कि डीजल कंटेनर के आग पकड़ने से जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गए. घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया. एसबीएमसीएच के अधीक्षक ए.के. पुर्ती ने बताया,अस्पताल में रविवार रात 15 लोगों को…

Read More

Medninagar. पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के रूट को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. बात हाथापाई और गाली-गलौज से आगे बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गई. पत्थरबाजी और तलवारबाजी तक की नौबत आ गई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए है. सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उपायुक्त (डीसी) समीरा एस ने कहा, ‘गांव में सोमवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में सोमवार को एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें DGP अनुराग गुप्ता ने नव-प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को बैच लगाकर सम्मानित किया. समारोह में 23 नव-प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे। डीजीपी ने सभी को बैच पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. दरअसल, 64 पुलिस निरीक्षक व परिचारी प्रवर के अलावा समकक्ष कोटि के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है. इस समारोह के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक ए. विजयालक्ष्मी, डॉ माईकलराज एस, नरेंद्र कुमार सिंह, सुदर्शन प्रसाद मंडल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

Read More

Jamshedpur. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को एशियाई की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता 134वें डूरंड कप की ट्रॉफी का जमशेदपुर के एक्सएलआरआई सभागार में अनावरण किया. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की मिट्टी में खेलों का संस्कार है. डूरंड कप केवल एक फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक खेल विरासत का प्रतीक है. यह प्रतियोगिता 23 जुलाई को कोलकाता में शुरू होगी. इस प्रतियोगिता के लिए 24 टीम को छह ग्रुप में बांटा गया हैं जहां वे विश्व के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट को जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगी. प्रतियोगिता का आयोजन पांच राज्यों पश्चिम…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सदर अस्पताल में सोमवार को अचानक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे. यहां उन्होंने अस्पताल की चिकित्सीय सेवाओं, साफ-सफाई, दवा आपूर्ति और डॉक्टरों की उपस्थिति का गहन अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर यह जाना कि उन्हें इलाज में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है. उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, जांच सुविधा, डॉक्टरों की सुलभता आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता के आधार पर दी जाएं. उन्होंने यह भी कहा…

Read More

Nalanda. बिहार के नालंदा जिले में दो परिवारों के बच्चों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और इस दौरान हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात दीपनगर पुलिस थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में उस समय हुई जब झगड़े के दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं. नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक राम दुलार प्रसाद ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और…

Read More