Author: News Desk

जमशेदपुर. साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी और आइसीयू में अब नये मरीजों की भर्ती बुधवार से बंद कर दी जाएगी. इसकी जगह बुधवार से डिमना रोड स्थित नये अस्पताल भवन में मरीजों की भर्ती शुरू होगी. मंगलवार को इसको लेकर नये अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में विधिवत पूजा-अर्चना होगी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने बताया कि नये अस्पताल में इमरजेंसी शुरू करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल पुराने अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी, लेकिन उसमें अब किसी भी नए मरीज को भर्ती नहीं किया जाएगा. पुराने अस्पताल में पहले…

Read More

रांची. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब देशभर में शासन व्यवस्था में सुधार और नवाचार हो रहे हैं, तब हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार के नये-नये तरीके इजाद किये जा रहे हैं. टेंडर सेटिंग को लेकर बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है. जहां एक मंत्री पहले से ही टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में है, वहीं अब एक और टेंडर घोटाले का सामने आना हैरान करने वाला है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री साह ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से गृह विभाग…

Read More

रांची. श्रम कानून में संशोधन और अन्य 17 सूत्री मांगों को लेकर मजदूर संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुधवार को है. इसे सफल बनाने की तैयारी झारखंड में भी हो रही है. भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठनों को छोड़ शेष लेबर यूनियन आंदोलन को सफल बनाने में लगे हैं. कार्यालयों में जाकर कर्मियों को आंदोलन को समर्थन करने को कह रहे हैं. कोयला के साथ-साथ स्टील, बॉक्साइट, आयरन ओर, निर्माण, बीड़ी और परिवहन उद्योग से जुड़े कर्मियों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है. इसको लेकर संयुक्त मोर्चा बनाया गया है. इसमें इंटक, एटक, सीटू,…

Read More

जमशेदपुर . साकची के पुराना पुस्तक भंडार के पास सोमवार को अचानक माहौल उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब दो सांड आपस में भिड़ गये. सड़क पर ही ”दंगल” शुरू हो गया. दोनों सांड इतने उग्र थे कि चारों ओर घूम-घूमकर गाड़ियों को टक्कर मारने लगे. देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी और जाम की स्थिति बन गयी. डूरंड कप का टूर कार्यक्रम अभी खत्म ही हुआ था, वरना भीड़ में भारी अफरा-तफरी मच सकती थी. मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को हटाया, तब जाकर लोगों को चैन की सांस…

Read More

रांची. झारखंड में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की भी आशंका व्यक्त की है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जबकि रांची समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में नौ जुलाई को आकाश में बादल छाए रहेंगे. छिटपुट बारिश के साथ मेघ गर्जन/वज्रपात और…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को घोषणा की कि वे ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने की अंतिम तारीख 9 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश-जापान समेत 14 देशों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान भी किया है. ट्रम्प प्रशासन ने सोमवार को सभी प्रभावित देशों को औपचारिक रूप से लेटर भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी. इस फैसले के तहत कुछ देशों पर 25% टैक्स लगाया गया है, जबकि कुछ पर 30% से 40% तक का भारी शुल्क लगाया गया है. ट्रम्प ने सबसे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलाव और वैश्विक स्तर पर डेटा परिपक्वता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स डेटा गवर्नेंस काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है. इस कमेटी का गठन टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन की पहल पर हुआ है. काउंसिल के चेयरपर्सन टीवी नरेंद्रन होंगे, जबकि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीएफओ कौशिक चटर्जी को वैकल्पिक चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है.काउंसिल में शामिल सदस्यों में वीपी अक्षय खुल्लर, चीफ कॉरपोरेट अनिमेष सिन्हा, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु, सीईओ नीदरलैंड प्लांट हैंस वन डेन बर्ग, सीईओ यूके टाटा स्टील राजेश नायर, टाटा स्टील…

Read More

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने भारत के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है. CM सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर ‘कैप्टन कूल’ को खास अंदाज़ में बधाई दी. X पर पोस्ट कर कहा कि… CM ने लिखा, “झारखण्ड के लाल Captain Cool माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.” देशभर से मिल रही हैं बधाइयां धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन…

Read More

Ranchi : सरकारी नौकरी की उम्मीद कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है. RBI ने लाइजन ऑफिसर के पदों के लिए नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में पूर्व अनुभव होना आवश्यक है.इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4 पदों को भरा जाएगा. यह विशेष अवसर उन लोगों के लिए है जो RBI या सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और प्रोटोकॉल तथा समन्वय कार्यों में अनुभव रखते हैं. इस नौकरी के लिए जो आयु सीमा तय की गई है. वह काफी है. इस…

Read More

देवघऱ। आगामी श्रावणी मेला 2025 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के लिए जलग्रहण (जलार्पण) को सहज और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने फिर से वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि यह निर्णय राज्य सरकार के निर्देशानुसार लिया गया है ताकि सभी श्रद्धालुओं को समान अवसर मिल सके और उनका आध्यात्मिक अनुभव बेहतर हो सके। हिन्दू संस्कृति में श्रद्धालुओं को देव तुल्य माना जाता है, इसलिए उनकी सुविधा सर्वोपरि है। READ MORE :चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16…

Read More