Author: News Desk

New Delhi.टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि टाटा समूह अपनी सभी कंपनियों में सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है क्योंकि यह एक ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ बन गई है. चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह को इसका अहसास है कि विस्तार योजनाओं पर आगे बढ़ने के लिए सुरक्षा के मुद्दे पर और अधिक प्रयास करने की जरूरत है. चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद किए गए सुरक्षा उपायों और समूह की अन्य कंपनियों में इस तरह की त्रासदियों से बचाव के तरीकों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात…

Read More

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में हुई अनियमितता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को न्याय दिलाने का आग्रह किया. श्री दास ने बताया कि सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान) नियुक्ति परीक्षा में शामिल जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची में मुझसे मुलाकात कर परीक्षा में नियम विरुद्ध नॉर्मलाइजेशन के प्रयोग और सभी रिक्तियों को नियमावली के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से तत्काल भरने संबंधी ज्ञापन सौंपा है. छात्रों का कहना है कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद जेएसएससी द्वारा परसेंटाइल…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जून माह में सेवानिवृत्त हुए छह कर्मचारियों को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन का दरवाजा सदैव खुला रहेगा. उन्होंने कहा, आपने अपना बहुमूल्य समय कंपनी को दिया है. अब परिवार को समय दें, लेकिन किसी भी जरूरत पर यूनियन परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा. समारोह का संचालन नवीन कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन…

Read More

Dhanbad.झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को धनबाद के गोविंदपुर स्थित राजविलास रिसॉर्ट में सम्पन्न हुआ. इस ऐतिहासिक अधिवेशन में रांची जिला से 60 सदस्यों सहित झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को शपथ दिलाते हुए पदभार ग्रहण कराया. अधिवेशन में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का अभिनंदन किया. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने भी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से किए जा रहे जनसेवा और व्यापक स्तर पर…

Read More

Purnia. बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उनके शवों को जला दिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पूर्णिया के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रमोद कुमार मंडल ने बताया, शुरुआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के शक में हत्या की गई. ऐसा लगता है कि आरोपियों ने फिर उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया. घटना रविवार रात की है. पुलिस ने शव बरामद कर…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ)  कैलाश मिश्रा ने आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमडीहा और प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय, खरसावां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं, जिस पर डीईओ ने तत्काल सख्त कार्रवाई की। READ MORE :बेटे ने पिता को तलवार से काट डाला, मौके पर मौत, नॉमिनी में जुड़वाना चाहता था नाम सबसे पहले श्री मिश्रा ने कदमडीहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति पंजिका, मध्याह्न भोजन योजना, आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं और विद्यालय परिसर की स्वच्छता का गहन अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षिका श्रीमती ज्योत्स्ना बेहरा बिना…

Read More

 नवादा. बिहार के नवादा में एक बेटे ने अपने पिता को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया. सोमवार की देर रात हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव में अनिल कुमार सिंह आजाद की हत्या उनके बेटे ने ही कर दी. अनिल टीएस कॉलेज में चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारी थे. उम्र 60 साल के आसपास होगी. अनिल कुमार सिंह के शरीर पर 6-7 जगह तलवार से वार के निशान मिले हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी बेटा बबलू घर छोड़कर फरार हो चुका था. अनिल कुमार सिंह के दूसरे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन, जोड़ा इस्ट आयरन माइन और खोंदबोंद आयरन एवं मैंगनीज माइन को भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में दिया गया. नोआमुंडी आयरन माइन को इस बार 7-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है और यह देश की उन तीन चुनिंदा खदानों में शामिल हो गई है जिन्हें यह गौरव हासिल हुआ है. 2016 में स्टार रेटिंग प्रणाली की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब किसी खदान को 7-स्टार रेटिंग दी गयी है. वहीं, जोड़ा…

Read More

रांची : रांची में सरकारी शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब राजधानी रांची में प्लेसमेंट एजेंसियों की जगह होमगार्ड के जवान शराब दुकानों का संचालन करेंगे. इसे लेकर रांची डीसी ने एक पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, रांची जिले में कुल 166 खुदरा शराब दुकानें हैं. इनमें 76 विदेशी शराब दुकानें, 41 देशी शराब दुकानें और 49 कंपोजिट शराब दुकानें संचालित है. इनमें 76 विदेशी शराब दुकानों के लिए प्रति दुकान तीन होमगार्ड जवानों के हिसाब से कुल 228 जवानों की जरूरत है. इसी तरह 41 देशी शराब दुकानों के लिए लिए प्रति…

Read More

PATNA: पटना के गांधी मैदान इलाके में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या शुक्रवार की आधी रात को जिस शूटर ने की थी, पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. उमेश यादव नाम के शूटर ने गोपाल खेमका को गोली मारी थी. पुलिस की एसआइटी ने उसे मालसलामी स्थित उसके घर के पास से उठाया. छापेमारी में शूटर के घर से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, दो फोन, बाइक और एक लाख नकद भी जब्त हुए. उसकी निशानदेही पर एक अपार्टमेंट में छापेमारी करके तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. 6 लोगों को पुलिस ने अलग-अलग…

Read More