New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक कथित खरीद घोटाले में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम से कीटनाशक युक्त मच्छरदानी की खरीद में अनियमितता सामने आई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि जिन मच्छरदानियों की कीमत प्रति नग 49 रुपये से 52 रुपये थी, उन्हें एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा बढ़ी हुई दरों- 228 से 237 रुपये प्रति नग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली केंद्रीय चिकित्सा सेवा सोसाइटी (सीएमएसएस) को बेची गयी. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिंदुस्तान इन्सेक्टिसाइड्स लिमिटेड (एचआईएल) ने सार्वजनिक…
Author: News Desk
Raipur. छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को कथित शराब घोटाले में चौथा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें 29 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है. कथित तौर पर 2100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था. ईओडब्ल्यू के एक बयान में कहा गया है कि राजधानी रायपुर की एक विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया, जिसमें जिला आबकारी अधिकारियों, सहायक आयुक्तों और उपायुक्त आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों सहित 29 आबकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है. इनमें सात सेवानिवृत्त हो चुके हैं. बयान में कहा…
Bhuvaneshwar ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनमोहन सामल को मंगलवार को फिर से राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. भाजपा के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सामल की इस पद पर दोबारा नियुक्ति की घोषणा की. जायसवाल ने कहा कि वह इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अकेले नेता थे और इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया. यह राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में सामल का लगातार दूसरा और कुल चौथा कार्यकाल होगा. भद्रक जिले में 15 अप्रैल, 1959 को जन्मे सामल अन्य पिछड़ा…
New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में हत्या की हालिया घटनाओं को लेकर मंगलवार को सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन दोनों दलों के ठगबंधन ने प्रदेश को देश की क्राइम कैपिटल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के साथ ही बिहार के कुछ अन्य जिलों में भी अपराध की कई घटनाएं हुई हैं. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, बिहार में अवसरवादी डबल इंजन सरकार ने क़ानून व्यवस्था तबाह कर दी है. पिछले छह माह…
Jamshedpur. सावन में महादेवशाल मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 8 जुलाई से 31 अगस्त तक दर्जन से भी ज्यादा यात्री ट्रेनों का स्टोपेज दिया गया है. यात्री ट्रेनों का स्टोपेज सिर्फ दो मिनट के लिए ही दिया गया है. रेलवे की ओर से इस तरह की पहल पिछले कई दशक से की जा रही है. इसके तहत टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, बिलासपुर एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस, संबलेश्वरी एक्सप्रेस और टाटा-एर्नाकुम एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है. रविवार और सोमवार को उत्कल, साउथ बिहार, संबलेश्वरी व इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है. इसी तरह से…
Jaipur.केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को एम्स, जोधपुर में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उनका अंतिम संस्कार शाम को जोधपुर में किया जाएगा. पिछले कुछ दिनों से दाऊलाल वैष्णव गंभीर रूप से बीमार थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर में उनका इलाज चल रहा था. अस्पताल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “बहुत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि रेलमंत्री के पिता, दाऊलाल वैष्णव का आठ जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजकर 52 मिनट पर एम्स, जोधपुर में निधन हो गया. अस्पताल प्रशासन ने शोक…
Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राजकुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस द्वारा बरामद सामानों में एक लोहे का काला एवं सिल्वर रंग का देसी कट्टा, एक सिल्वर रंग का देसी कट्टा, एक सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल फोन है. पुलिस का कहना है कि ये तीनों युवक अपने-अपने इलाकों में अपराध प्रवृत्ति के…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 270 अंक के लाभ में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,500 अंक के ऊपर बंद हुआ. एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के साथ बैंक तथा चुनिंदा आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई. विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजार लगभग पूरे कारोबार के दौरान एक सीमित दायरे में रहा. कारोबार समाप्त होने से पहले कुछ शेयरों में लिवाली हुई. निवेशकों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में प्रगति का इंतजार है. इस बीच, अमेरिका ने जवाबी शुल्क लगाने की समयसीमा बढ़ाकर एक अगस्त कर दी…
Jamshedpur: टाटा पावर, जोजोबेड़ा प्लांट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन मंगलवार दिनांक 08.07.2025 को श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया. कंपनी प्रबंधन व टाटा पावर यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक कर्मचारियों के वेतन में 19596 से 25613 रुपये की तक की वृद्धि हुई है. प्रतिमाह वेतन में होने वाली इस बढ़ोतरी में मिनिमम गारंटेड बेनिफिट के तहत मूल वेतन में 16.46 फीसद की वृद्धि की गई है जबकि अन्य भत्तों में 14850 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं वेज रिवीजन में अपग्रेडेशन की अवधि में एक वर्ष घटाया गया है. टाटा पावर जोजोबेड़ा…
जमशेदपुर | शहर में लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मंजर के नेतृत्व में साकची स्थित खालसा होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल परिसर की स्वच्छता, खाद्य भंडारण की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, फूड हैंडलर्स के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं फूड सेफ्टी लाइसेंस की वैधता जैसे मानकों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में कुछ कमियों की पहचान की गई, जिस पर संचालक को तत्काल सुधार हेतु आवश्यक…
