जमशेदपुर | जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही मंच पर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह में झारखंड बोर्ड, CBSE और ICSE के तहत जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को उनके विषयवार – विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के…
Author: News Desk
जमशेदपुर | राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को मंगलवार को जमशेदपुर में छात्र विरोध का सामना करना पड़ा। यह विरोध हाल ही में राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही नई शिक्षा नीति के तहत इंटर कॉलेजों की पढ़ाई स्कूलों में स्थानांतरित करने के फैसले को लेकर था। शिक्षा मंत्री माइकल जॉन सभागार, बिस्टुपुर में आयोजित जिला शिक्षा विभाग के छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। समारोह समाप्ति के बाद जैसे ही मंत्री बाहर निकले, 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने उनका घेराव कर अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा। READ MORE :Devghar: बाबाधाम में…
Ramgarh. रामगढ़ जिले में खदान ढहने के सिलसिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है. सीसीएल के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप है, जिसके कारण यह घटना घटी. रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, प्रशासन ने कुजू क्षेत्र के सीसीएल महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी, करमा खदान परियोजना के प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. रामगढ़ जिले में कुजू चौकी क्षेत्र के महुआ टुंगरी में शनिवार तड़के अवैध खनन के दौरान बंद पड़ी कोयला खदान का एक हिस्सा ढह जाने से चार…
New Delhi. सरकारी आवास पर निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सामान बांध लिया गया है और वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जल्द ही किराये पर सरकारी आवास में चले जाएंगे. चंद्रचूड़, उनकी पत्नी कल्पना और बेटियां प्रियंका व माही पांच कृष्ण मेनन मार्ग, नयी दिल्ली स्थित प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के आधिकारिक आवास में रह रहे हैं. प्रियंका और माही दोनों दिव्यांग हैं. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने बंगले में निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने…
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा में जादूगोड़ा की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है. पीड़िता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. उसकी शादी झाड़ग्राम में हुई थी. मगर, पति से विवाद चल रहा था. जानकारी के अनुसार तीन जुलाई को पीड़िता को गम्हरिया जाना था.…
Simdega. सिमडेगा जिले के एक बाल सुधार गृह से छह नाबालिग फरार हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छह नाबालिग हत्या समेत विभिन्न मामलों के सिलसिले में बाल सुधार गृह में बंद थे. अधिकारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर रविवार रात को छह नाबालिग ड्रम की मदद से चारदीवारी फांदकर भाग गए. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि भागने वालों में लातेहार जिले का एक, पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो और गुमला के तीन नाबालिग शामिल हैं. पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह और अनुमंडल पुलिस…
Devghar.इस बार श्रावणी मेले में नयी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सफल संचालन किया जायेगा. पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ दर्शन व जलार्पण की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस बार श्रद्धालुओं को सबसे बेहतर सुविधा मिलेगी. उक्त बातें झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को देवघर सर्किट हाउस में देवघर और दुमका (बासुकिनाथ) की तैयारी की समीक्षा के दौरान कही. मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किसी को भी वीआइपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा. साथ ही सप्ताह में दो दिन रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम की सुविधा…
Simdega. नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना को सामाजिक बैठक कर के दबाने के प्रयास के दो आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कुरडेग थाना इलाके में सरकारी शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ रही नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद सामाजिक बैठक कर रुपये का प्रलोभन देकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया, जिसमें समाज के कुछ लोग शामिल थे. इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की गई. विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी बाजार को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा. दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे. सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 5 दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ 7 जुलाई से किया गया है। कार्यशाला का विषय “विद्युत वायरिंग : घरेलू और औद्योगिक अनुप्रयोग” रखा गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वायरिंग की व्यावहारिक तकनीकों एवं औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन NIT के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “तकनीकी शिक्षा का असली मूल्य तभी है जब वह व्यावहारिक जीवन में उपयोगी हो।” उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद भी किया, जिससे छात्रों का उत्साह दोगुना हो…
