Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»घरेलू व औद्योगिक वायरिंग पर NIT Jamshedpur की पहल, 58 छात्रों ने लिया हिस्सा
    Breaking News

    घरेलू व औद्योगिक वायरिंग पर NIT Jamshedpur की पहल, 58 छात्रों ने लिया हिस्सा

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 5 दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ 7 जुलाई से किया गया है। कार्यशाला का विषय “विद्युत वायरिंग : घरेलू और औद्योगिक अनुप्रयोग” रखा गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वायरिंग की व्यावहारिक तकनीकों एवं औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देना है।

    कार्यक्रम का उद्घाटन NIT के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “तकनीकी शिक्षा का असली मूल्य तभी है जब वह व्यावहारिक जीवन में उपयोगी हो।” उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद भी किया, जिससे छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया।

    READ MORE :Tata Group अपनी सभी कंपनियों में सुरक्षा बढ़ाने पर दे रहा ध्यान, IHCL की AGM में बोले टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन

    प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार, डीन (R&C), ने छात्रों को नवाचार और कौशल विकास के प्रति प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम का तकनीकी निर्देशन डॉ. सुप्रियो दास ने किया, जिन्होंने कार्यशाला को व्यावहारिक और दक्षतापूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    कार्यक्रम की संयोजन समिति में डॉ. आलोक प्रियदर्शी, डॉ. अन्नयो भट्टाचार्य और डॉ. कुंदन कुमार शामिल रहे, जबकि तकनीकी समन्वयन की जिम्मेदारी डॉ. रवि भूषण और डॉ. शुभांशु कुमार तिवारी ने संभाली। उनकी मेहनत और योजना के कारण कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से भी छात्र पहुंचे।

    READ MORE :Jharkhand: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने संभाला पदभार

    यहाँ इंडो डैनिश टूल रूम और पॉलीटेक्निक संस्थानों से भी छात्र शामिल हुए। कुल 58 छात्रों ने कार्यशाला में पंजीकरण कराया है।कार्यशाला की सफलता में पीएचडी शोधार्थियों जैसे अभिषेक कुमार सिन्हा, रंजन कुमार, आनंद कुमार, अमित आर्यन और अमित भारती का योगदान विशेष रहा। इन्होंने तकनीकी सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और ऑन-ग्राउंड कोऑर्डिनेशन को बखूबी संभाला। इसके साथ-साथ द्वितीय वर्ष की छात्रा रोशनी कुमारी ने भी आयोजन के सुचारू संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाई, जो बेहद सराहनीय रही।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    NIT जमशेदपुर का यह कदम छात्रों को आत्मनिर्भर, इंडस्ट्री-रेडी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल मानी जा रही है। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को वायरिंग के सिद्धांत ही नहीं, बल्कि असली दुनिया की चुनौतियों से रूबरू होने का अवसर भी मिला।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    domestic and industrial wiring course Electric Wiring Skill Development Jharkhand technical workshop news NIT Jamshedpur workshop 2025 NIT students wiring workshop NIT विद्युत विभाग कार्यक्रम practical electrical training India Technical Education Jharkhand इंडस्ट्रियल वायरिंग एनआईटी जमशेदपुर विद्युत वायरिंग ट्रेनिंग NIT
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group